---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: सीजन की शुरुआत से पहले अयोध्या पहुंचा विदेशी खिलाड़ी, भगवान श्री राम का लिया आशीर्वाद

IPL 2024, keshav maharaj: IPL के 17वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय शेष है। इस बीच केसव महाराज ने राम लला के दर्शन किए।

---विज्ञापन---

IPL 2024, keshav maharaj: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय शेष है। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। इससे पहले सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं और उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केसव महाराज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। IPL 2024 में महाराज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों की मदद करते नजर आएंगे और पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे।

काफी धार्मिक हैं महाराज

केसव महाराज काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रोटियाज क्रिकेटर ने लिखा, “जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Keshav Maharaj (@keshavmaharaj16)

महाराज को भजन सुनना पसंद

इस साल की शुरुआत में ही केसव महाराज में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी। SA20 में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं। अक्सर देखा गया है कि महाराज जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन प्ले किया जाता है। इस पर महाराज ने बताया था कि इससे उनका ध्यान क्रेंद्रित होता है।

---विज्ञापन---

भगवान राम का भक्त हूं

महाराज ने कहा था, “भगवान में मेरी आस्था बहुत दृढ़ है। मैं हमेशा मानता हूं कि भगवान ने मुझे दृष्टिकोण और मार्गदर्शन दिया है और मुझे उस स्थिति में रखा है जहां मैं आज हूं। मैं हमेशा आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं। मैं भगवान हनुमान और भगवान राम का भक्त हूं।”

पूरे सीजन LSG के साथ रहेंगे महाराज

पिछले साल के अंत में हुए मिनी ऑक्शन में केसव महाराज अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी में उन पर दांव नहीं लगाया था। IPL 2024 के दौरान केसव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहेंगे। 17वें सीजन के दौरान वह LSG के साथ प्रशिक्षण लेंगे। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा था कि महाराज हमारी ऑफिशियल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वह पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024 CSK vs RCB Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का बजेगा डंका, बल्लेबाजों की होगी कठिन परीक्षा

ये भी पढ़ें: IPL 2024 New Rule: आईपीएल में पहली बार लागू होगा ये खास नियम, गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले

First published on: Mar 21, 2024 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola