IPL 2024 Rohit Sharma: रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस आज तक नाराज है। मुंबई इंडियंस की कमान अब हार्दिक पांड्या के हाथों में है। जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपना पहला ही मुकाबला हार चुकी है। जिसके बाद हार्दिक की कप्तानी पर काफी सवाल भी उठने लगे हैं। फैंस ने इस मैच के बाद हार्दिक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया। वहीं अब फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा को मिल सकती है। जिस पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान सामने आया है।
रोहित की कप्तानी पर पूर्व दिग्गज का बयान
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को पहला मैच हारने से घबराने की जरुरत नहीं है। उनको अपने नए कप्तान को थोड़ा समय देना चाहिए।
टॉम मूडी का कहना है कि अगर पांच या आठ मैच के बाद अचानक से हार्दिक को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान बना दिया जाता है तो ये काफी आश्चचर्य चकित करने वाला होगा। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस ने आगे का सोचकर हार्दिक को कप्तान बनाया है। हार्दिक में एक लीडर की सभी क्षमताएं है उनको थोड़ा समय देना चाहिए।
पहले मैच में रोहित हिट, हार्दिक फ्लॉप
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने पहली बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैच खेला। अपने पहले ही मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार्दिक की भी चोट के बाद मैदान पर वापसी हुई थी। हालांकि इस मैच में हार्दिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप साबित हुए थे। गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 3 ओवर में 30 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया था। जबकि बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक महज 11 रन बना पाए थे। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अपने पहले ही मैच में हिट साबित हुए थे। रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसको लेकर भी हार्दिक ट्रोल हुए थे।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, दूसरा मुकाबला नहीं खेलेगा ये आक्रामक बल्लेबाज
ये भी पढ़ें:- Border Gavaskar Trophy: पहली बार होंगे 5 मुकाबले, कंगारुओं को उनके घर पर हराना आसान नहीं; जानें आंकड़े
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया की नई सीरीज का हुआ ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
20 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines