---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs AUS: टीम इंडिया की नई सीरीज का हुआ ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल

India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024-25 Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर से जनवरी तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में कुल पांच मैच होंगे। यह सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत खेली जाएगी।

---विज्ञापन---

India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024-25 Schedule: भारतीय टीम इस साल जहां टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी। वहीं पिछले दो सीजन में लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया की सबसे पॉपुलर टेस्ट सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है। मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आगामी साल के महिला व पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल को जारी किया है। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का भी ऐलान हो गया है। इसमें कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे और यह सीरीज 22 नवंबर से 7 जनवरी तक होने वाली है। इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा।

देखें पूरा शेड्यूल

  1. पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
  2. दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे नाइट टेस्ट)
  3. तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिसबेन
  4. चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
  5. पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

---विज्ञापन---

भारतीय टीम कंगारुओं से आगे

अभी तक कुल 16 बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन हो चुका है। टीम इंडिया ने 10 बार ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। वहीं कुल 5 बार ही कंगारू टीम को जीत मिली है। जबकि 2003-04 में एक बार सीरीज ड्रॉ हो गई थी। वहीं पिछली पांच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में से लगातार चार भारत ने जीती हैं। जिसमें से दो बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में जाकर पीटा है। अब 17वीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है।

---विज्ञापन---

भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन है। लेकिन टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। मौजदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी भारतीय टीम टॉप पर है। इसी साल टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना है और अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम ने पिछले दोनों संस्करण के फाइनल मुकाबले खेले हैं। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया था। वहीं उससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत की उम्मीदों को तोड़ा था।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की सभी 10 IPL टीम पर नजर, ऐसे तैयार होगा टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वाड

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: CSK vs GT मैच में रवींद्र जडेजा को मिलेगा खास सम्मान, ठीक 7.38 पर चेपॉक में होगा ये काम

First published on: Mar 26, 2024 01:31 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola