IPL 2024 Who is Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने शुरुआती तीन मैच जीतकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। हर मैच में टीम के लिए अलग-अलग स्टार सामने आए हैं। इस सीजन आंद्रे रसेल फॉर्म में हैं, वहीं सुनील नरेन ने एक बार फिर ओपनिंग पर आते ही जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। वहीं बुधवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 272 रन खड़ा किया और 106 रन से मुकाबला जीता। इस मैच में टीम के लिए नया हीरो उभरकर आया जिसका यह पहला ही मैच था।
उस हीरो का नाम था अंगकृष रघुवंशी जिन्होंने महज 18 साल की उम्र में ऐसा खेल दिखाया कि हर कोई उनका फैन हो गया। इस खिलाड़ी की यह पहली आईपीएल पारी थी। उन्होंने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रन ठोके और सुनील नरेन के साथ दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस आतिशी पारी में अंगकृष ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका इस पारी में 360 डिग्री अवतार दिखा। उन्होंने हर तरफ बेहतरीन शॉट खेले। कट, फ्लिक, रिवर्स शॉट हर शॉट से उन्होंने स्टेडियम में खूब तालियां बटोरीं। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं यह अंगकृष रघुवंशी?
भारत को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन
अगर आपको याद हो तो टीम इंडिया ने यश ढुल की कप्तानी में 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। उस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे थे अंगकृष रघुवंशी। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उनका बेहतरीन योगदान था। उस टूर्नामेंट में अंगकृष ने 6 पारियों में 278 रन बनाए थे। ओवरऑल पूरे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वह टॉप 4 का हिस्सा थे। अंगकृष वैसे तो मूल रूप से दिल्ली के हैं लेकिन 11 साल की उम्र में क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए वह मुंबई चले गए थे। मुंबई में अभिषेक नायर और ओंकार साल्वी की निगरानी में अपनी ट्रेनिंग की।
दिल्ली छोड़ मुंबई हुए शिफ्ट
खास बात यह है कि मौजूदा केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में भी अभिषेक नायर शामिल हैं। कुछ वक्त बाद अंगकृष रघुवंशी पर्मानेंटली मुंबई शिफ्ट हो गए। फिर 2023 में उन्होंने मुंबई के लिए लिस्ट ए और टी20 डेब्यू किया। सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने 9 मैचों में ही 765 रन ठोके। उन्हें केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज में ही खरीदा था। अब महज 18 साल की उम्र में इस महज 20 लाख के खिलाड़ी करोड़ों रुपए पाने वाले खिलाड़ियों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी बल्लेबाजी में केएल राहुल, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की झलक दिखी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा ही नहीं इन खिलाड़ियों को भी मुंबई इंडियंस ने दिया धोखा!
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत की कमी से हारी दिल्ली कैपिटल्स! मैच में भारी पड़ी ये गलतियां
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
47 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
57 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
58 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines