IPL 2024: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंदन से भारत लौट आए हैं। आज उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करते भी देखा गया है। इस दौरान आरसीबी की मेंस टीम ने विराट कोहली के साथ मिलकर आरसीबी की महिला वुमेंस टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके अलावा इस दौरान आरसीबी का अनबॉक्सिंग इवेंट भी हुआ। इस इवेंट के बीच विराट कोहली ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने आईपीएल 2024 को लेकर जो दावा किया है, इससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB ने बदला अपनी टीम का नाम, अब नहीं होगा ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’
‘ट्रॉफी जीतने के बाद कैसा फील होता है’- विराट
विराट कोहली ने इस इवेंट के दौरान कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार हम आरसीबी की ट्रॉफी को डबल करने में कामयाब रहेंगे। बता दें कि आरसीबी की महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 की ट्रॉफी तो अपने नाम कर ली है। ऐसे में अगर कोहली भी अपनी टीम को आईपीएल 2024 की ट्रॉफी दिलाने में कामयाब रहते हैं, तो यह आरसीबी के लिए दूसरी ट्रॉफी होगी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी क्षमता से पूरी कोशिश करूंगा कि आरसीबी को खिताब दिला सकूं। मेरा यह जानने का सपना है कि आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कैसा फील होता है। इससे साफ है कि कोहली ने आईपीएल से पहले ही ऐलान कर दिया है कि इस बार ट्रॉफी उनके नाम होने जा रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मजबूरी में खत्म किया जा रहा है DRS! यहां जानें इसका असली कारण
‘आरसीबी का फैन फॉलोइंग लाजवाब’
विराट कोहली ने आगे कहा कि आरसीबी के फैंस काफी कमाल के हैं। जब आरसीबी की टीम जीतती है, तो ऐसा लगता है कि कोई एक टीम नहीं जीती है, बल्कि एक शहर जीत गया है। यह मेरे लिए काफी विशेष है। इसे बनाने में लंबा वक्त लगता है। कोहली के बयान से जाहिर है कि वह उस जीत के बाद फैंस की उत्साह को महसूस कर रहे होंगे, जब डब्ल्यूपीएल 2024 में आरसीबी की जीत के बाद बैंगलोर और देशभर के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में खत्म हो सकता है DRS! उनकी जगह लेगा SRS, जानें यह कैसे करेगा काम
डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की जीत के बाद बैंगलोर की सड़कों पर जाम लग गया था। देशभर के कई हिस्सों में आरसीबी के फैंस सड़क पर उतर आए थे। इसी कारण से कोहली ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि जीत के बाद कैसा महसूस होता है।
संबंधित खबरें
Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
30 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
41 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines