IPL 2024 Virat Kohli: आईपीएल 2024 में 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को उसके होम ग्राउंड पर हराया। हैदराबाद अभी तक अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन एक भी मैच नहीं हारी थी लेकिन आरसीबी ने ये करके दिखाया।
आरसीबी ने इस मैच को 35 रनों से जीता। वहीं इस मैच में आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने भले ही अर्धशतकीय पारी खेली हो लेकिन इसके बाद भी उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज भी विराट की इस पारी से नाखुश दिखें।
विराट पर भड़के सुनील गावस्कर
इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 51 और रजत पाटीदार ने 50 रनों की पारी खेली। जहां रजत पाटीदार ने महज 20 गेंदों सामना करते हुए 50 रन बनाए थे तो वहीं विराट कोहली को 51 रन बनाने में 41 गेंद लग गई।
विराट की इस स्लो पारी से फैंस भी नाखुश दिखें। वहीं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जब आप टीम के लिए ओपनिंग करते है और 14वें या 15वें ओवर में आउट होकर जाते है लेकिन तब आपका स्ट्राइक रेट 118 का रह जाता है तो आपकी टीम आपसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं करती।
आरसीबी को मिली दूसरी जीत
आरसीबी को इस सीजन की अपनी दूसरी जीत मिली है। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। आरसीबी इस सीजन पहली टीम बन गई है जिसने हैदराबाद जैसी खतरनाक टीम को उसके घर पर हराया है। आरसीबी ने 9 मैचों में ये दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले टीम को लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। अब आरसीबी के 4 अंक हो गए है लेकिन टीम अभी भी प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB की जीत में स्वप्निल सिंह का इम्पैक्ट, ये हैं SRH की हार के 3 गुनहगार
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB की जीत ने जगाईं उम्मीदें, जानिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ’60 गेंद में जड़ सकता है शतक’, दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का विकेटकीपर
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines