T20 WC 2024: '60 गेंद में जड़ सकता है शतक', दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का विकेटकीपर

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के विकेटकीपर को लेकर सिलेक्टर्स की तलाश तेज है। इस बीच संजय मांजरेकर ने अपनी पसंद बताई है।

KL Rahul Rishabh Pant Sanju Samson

केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन

T20 World Cup 2024: इस आईपीएल में भारतीय विकेटकीपर अपनी-अपनी टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल तक…सबका बल्ला तूफान मचा रहा है। विकेटकीपर्स के इस शानदार प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का विकेटकीपर कौन होगा, इसे लेकर तलाश तेज है। इस बीच संजय मांजरेकर ने अपनी पसंद बताई है। मांजरेकर ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का नाम लिया है।

विज्ञापन

वह 60 गेंदों में शतक जड़ सकता है

मांजरेकर ने न सिर्फ उन्हें स्क्वाड में सबसे ऊपर चुना है, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी है। मांजरेकर ने कहा कि हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। इसलिए इस बात को लेकर लगातार बहस हो रही है। मेरे लिए एक विकल्प के तौर पर केएल राहुल और संजू सैमसन हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी रोमांचक हैं, लेकिन जब बात ऋषभ पंत की है, तो मैं हर 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में उनका समर्थन करूंगा। आगे मांजरेकर ने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी है जो 60 गेंदों में शतक लगाएगा और मैच जीतकर दिखाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी 

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- ऋषभ पंत अपने एटीट्यूट से अलग तरह के व्यक्ति हैं। उन्हें उस तरह का मंच मिलना चाहिए, जिससे अपना प्रदर्शन करने का खुलकर मौका मिले। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके- छक्के जड़े। पंत ने 43 गेंदों में 5 चौके-8 छक्के ठोक 204.65 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 88 रन बनाए।

विज्ञापन

पंत अब तक आईपीएल 2024 के 9 मैचों में 342 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 48.86 के औसत और 161.32 की स्ट्राइक रेट से ये रन जड़े हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ऋषभ पंत ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है। वह सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ