हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024: 'मेरा काम खत्म हो जाएगा, मैं चला जाऊंगा..' अपने करियर पर कोहली का बड़ा बयान

IPL 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया और आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है। विराट का कहना है कि वे अपने करियर में सबकुछ करना चाहते हैं जिससे बाद में उनको कोई पछतावा न हो।

विज्ञापन
ipl 2024 virat kohli retirement plans

IPL 2024 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस कोहली को हमेशा मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं। तो वहीं फैंस के मन में ये भी सवाल रहता है कि विराट कोहली क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो क्या होगा? वहीं अब विराट ने अपने संन्यास को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की और बताया कि वो अपने करियर में सब कुछ करना चाहते है जिससे उनको बाद में कोई पछतावा न हो।

संन्यास के बाद पछताना नहीं चाहते कोहली

विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बताया कि एक खिलाड़ी के रूप में हमारे करियर की भी अंतिम तारीख होती है। मैं हर दिन मैदान पर अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं अपने करियर को ये सोचकर खत्म नहीं करना चाहता हूं कि मैनें उस दिन ऐसा नहीं किया। हर दिन एक जैसा नहीं होता है। मेरा काम खत्म हो जाएगा और मैं चला जाऊंगा, जिसके बाद आप कुछ समय तक मुझे देख नहीं पाएंगे। बस मैं किसी काम को अधूरा छोड़ने के बाद पछतावा नहीं करना चाहता हूं। जब तक मैं खेलूंगा अपना सबकुछ देना चाहता हूं। बस यहीं सोचकर मैं आगे बढ़ता हूं।

ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 5-5 ओवर का हुआ मैच, तो बढ़ जाएगी आरसीबी की मुश्किल

आईपीएल 2024 में विराट ने बनाए रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। विराट इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। 13 मैचों में विराट के नाम 661 रन दर्ज हो चुके हैं। इस सीजन एक शतक भी कोहली के बल्ले से निकल चुका है। इसके साथ विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं विराट कोहली इस सीजन किसी भी एक फ्रेंचाइजी के लिए 250 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब विराट की नजरें 18 मई को सीएसके के साथ होने वाले आरसीबी के अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने पर होगी।

18 मई विराट के लिए भी खास

18 मई को आरसीबी और सीएसके के बीच अहम मुकाबला होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं विराट कोहली का भी 18 मई से खास नाता है। आईपीएल इतिहास में विराट 18 मई को 2 शतक लगा चुके हैं। एक शतक विराट ने साल 2016 में पंजाब और दूसरा शतक साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। ऐसे में एक बार फिर से विराट 18 मई को शतक लगाना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 18 रन, 11 बॉल…सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें