Sunil Gavaskar On Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दरअसल विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं जिसके चलते उनको इंग्लैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था। अब सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या विराट कोहली आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध होंगे? जिसके बाद अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे फैंस का दिल टूट सकता है। क्योंकि फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि विराट कोहली आईपीएल 2024 में होने वाले आरसीबी और सीएसके के पहले मैच में खेल सकते हैं।
सुनील गावस्कर बोलें-शायद विराट IPL 2024 में नहीं खेलेंगे
दरअसल हर क्रिकेट प्रेमी ये जानना चाहता है कि आखिर विराट कोहली कब क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे। इंग्लैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली अब आईपीएल 2024 में ही खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स स्टार कार्यक्रम के दौरान बताया कि क्या वो खेलेंगे, कुछ कारणों से खेल नहीं रहे हैं। शायद हो सकता है कि आईपीएल के लिए भी ना खेले।
दरअसल विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बीते दिन विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपनी बेटी के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आए थे। टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली।
जिसके बाद विराट कोहली ने भी टीम इंडिया को रांची टेस्ट मैच जीतने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बधाई दी। आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 खेलेगी। जो इस बार अमेरिका में होने जा रहा है। ऐसे में इस बात की बहुत कम उम्मीद है कि विराट कोहली आईपीएल 2024 मिस करेंगे।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, बीच मैदान हुई मौत
ये भी पढ़ें:- पॉलिटिक्स का शिकार हुए हनुमा विहारी, अचानक छोड़ी टीम; TDP नेता ने सरकार पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
5 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
29 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
45 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines