Virat Kohli Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा। कोहली अब तक 17वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 15 मैच की 15 पारियों में 61.75 की औसत और 154.69 स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही एलिमिनेटर हारकर IPL 2024 से बाहर हो गई हो, लेकिन ऑरेंज कैप अभी भी विराट कोहली के सिर पर ही सजी हुई है।
ट्रेविस हेड ने बनाए 34 रन
विराट कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हो सकते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा खतरा ट्रेविस हेड, रियान पराग और संजू सैमसन से हो सकता है। दूसरे क्वालिफायर में ट्रेविस हेड बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 28 गेंदों पर सिर्फ 34 रन बनाए। हेड ने इस सीजन 561 रन बनाए है। रियान पराग ने अब तक आईपीएल में 573 रन बनाए हैं। अगर राजस्थान फाइनल में पहुंचती है तो रियान पराग के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए 1 मौका होगा। इस दौरान उन्हें 169 रन बनाने होंगे।
2016 में जमाया था ऑरेंज कैप पर कब्जा
अगर हैदराबाद फाइनल में जगह बनाती है तो ट्रेविस हेड का विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए 181 रन बनाने होंगे। अगर राजस्थान निर्णायक मैच में पहुंचती है तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि, इसके लिए संजू को 211 रन जड़ने होंगे। 1 मैच में इतने रन बनाना आसान नहीं होगा। अगर विराट कोहली इस सीजन ऑरेंज कैप जीतते हैं, तो IPL में यह उनकी दूसरी ऑरेंज कैप होगी। इससे पहले विराट ने 2016 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। इस सीजन विराट ने 973 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगी तीसरी ट्रॉफी, चेपॉक में शर्मनाक है प्रदर्शन
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विश्व कप की तैयारियों में जुटे हार्दिक पांड्या, लंदन में कर रहे स्पेशल ट्रेनिंग
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines