IPL 2024 Virat Kohli: आईपीएल 2024 से पहले ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम का आगाज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया गया। इस दौरान फैंस को सिर्फ एक खिलाड़ी का इंतजार था और वो थे विराट कोहली। विराट कोहली की एंट्री से पूरा स्टेडियम किंग कोहली-किंग कोहली चिल्लाने लगा। वहीं अब फैंस के सामने विराट कोहली ने एक खास अपील की है। दरअसल विराट कोहली को किंग सुनना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।
आरसीबी अनबॉक्स कार्यक्रम के दौरान विराट की खास अपील
19 मार्च को ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। फैंस अपनी पसंदीदा टीम को देखने आए थे। इस दौरान मैदान में आरसीबी की महिला और पुरुष दोनों ही टीम मौजूद थी। इस कार्यक्रम में आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी की नई जर्सी लॉन्च हुई, इसके अलावा टीम के नए नाम का भी ऐलान किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन के दौरान विराट कोहली ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले आपको मुझे किंग कहना बंद करना होगा। आप लोग मुझे हर साल किंग कहकर बुलाते हो, ये बंद कर दो। आप मुझे विराट कहकर बुला सकते हैं।
वहीं जब विराट से वापस आने को लेकर पूछा गया तो कोहली ने कहा कि आईपीएल में फिर से वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है। विराट के बोलते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुश होकर चिल्लाने लगे। जिसके बाद विराट को कुछ देर चुप रहना पड़ा और फिर विराट ने कहा मुझे बोलने दीजिए दोस्तों, हमें आज रात चेन्नई के लिए निकलना है। जिसको लेकर हमारे पास ज्यादा समय नहीं है इसलिए मुझे पूरी बात करने दें।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का काफी क्रेज देखने को मिला। विराट की झलक पाने के लिए स्टेडियम में बैठे दर्शक बेताब थे। क्योंकि विराट कोहली काफी समय के बाद कैमरे के सामने आए थे। वहीं दूसरी तरफ अब आरसीबी की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है, जहां 22 मार्च को सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का पहला मैच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का क्यों टूटा ‘दिल’? सामने आई बड़ी वजह!
ये भी पढ़ें:- Smriti Mandhana के साथ ट्रॉफी हाथ में लेकर शख्स ने खिंचाई फोटो, आखिर क्या हैं दोनों का रिश्ता?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली ने फैंस को दिलाया भरोसा, अब आईपीएल में ट्रॉफी की तैयारी
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines