IPL 2024: विराट कोहली ने फैंस को दिलाया भरोसा, अब आईपीएल में ट्रॉफी की तैयारी

IPL 2024 Virat Kohli: आईपीएल 2024 सीजन-17 की शुरुआत आरसीबी और सीएसके के मैच से होगी। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में आरसीबी की जीत के बाद अब फैंस को आईपीएल में भी आरसीबी से ट्रॉफी की उम्मीद है। विराट कोहली ने भी फैंस को भरोसा दिलाया है।

IPL 2024 CSK vs RCB Virat Kohli Need 1 Run Complete 1000 runs Against Chennai Super Kings

IPL 2024 CSK vs RCB Virat Kohli

IPL 2024 Virat Kohli: आईपीएल 2024 सीजन-17 शुरू होने में अब महज 2 दिन का समय बचा हुआ है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने सामने होगी। इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। पहले मैच के लिए आरसीबी की टीम चेन्नई पहुंत चुकी है। इस फैंस को आरसीबी से ट्रॉफी जीतने की काफी उम्मीद हैं। वहीं विराट कोहली ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि आरसीबी ट्रॉफी की संख्या को दो करेगी। हाल ही में वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब आरसीबी की महिला टीम ने अपने नाम किया है जिसके बाद अब आईपीएल में पुरुष टीम की बारी है।

विज्ञापन

विराट कोहली ने फैंस को दिलाया भरोसा

काफी लंबे समय के ब्रेक के बाद अब विराट कोहली एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने के बाद विराट अब आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे। फैंस को विराट की वापसी का बेसब्री से इंतजार हैं। इसके अलावा फैंस इस बार आईपीएल की ट्रॉफी विराट कोहली के हाथों में देखना चाहते हैं। वहीं विराट कोहली ने भी फैंस को भरोसा दिलाया है कि आरसीबी को उम्मीद है इस बार ट्रॉफी की संख्या दो हो जाएगी।

विज्ञापन

‘आईपीएल जीतने के बाद कैसा लगता है’

विराट कोहली ने ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ के दौरान बताया कि हमें उम्मीद है कि इस बार हम ट्रॉफी की संख्या में इजाफा करेंगे। मैं पहली ट्रॉफी जीत का हिस्सा बनना चाहूंगा, वास्तव में वो काफी शानदार पल होता है। मैं फैंस और टीम के लिए अपने अनुभव और क्षमताओं के द्वारा प्रयास करूंगा। मेरा ये सपना है कि आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कैसा लगते हैं। इस दौरान विराट कोहली ने महिला आरसीबी टीम की जमकर तारीफ की। विराट कोहली भी महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।

विज्ञापन

बता दें, वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी के फैंस अभी तक इस जीत का जश्न मना रहे हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में उनकी ये खुशी दोगुनी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ