Virat Kohli Ambati Rayudu Controversy: आरसीबी की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद आईपीएल 2024 से बाहर हो गई। इससे पहले आरसीबी ने नॉकआउट मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। जिसके बाद आरसीबी टीम और फैंस ने जमकर जश्न मनाया था।
इस मैच के बाद से ही टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू आरसीबी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं जब आरसीबी एलिमिनेटर में राजस्थान से हारकर बाहर हो गई थी इसके बाद तो रायडू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसको फैंस आरसीबी के मजाक के तौर पर जोड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अंबाती रायडू ने RCB पर फिर बोला हमला, इशारों में विराट कोहली पर साधा निशाना
क्या है विराट और रायडू की दुश्मनी?
अंबाती रायडू और विराट कोहली की दुश्मनी साल 2019 के बाद से मानी जाती है। दरअसल उस दौरान विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे और विश्व कप 2019 को लेकर टीम इंडिया में नंबर 4 पर पहली पसंद अंबाती रायडू माने जा रहे थे। इसके बाद नंबर 4 पर अंबाती रायडू की बजाय विजय शंकर को टीम में चुना गया था। इसके बाद से रायडू कभी टीम इंडिया में भी खेलते हुए नहीं दिखाई दिए थे। तब से विराट कोहली अक्सर रायडू के निशाने पर रहते हैं।
रायडू ने फिर साधा RCB पर निशाना
एक बार फिर से रायडू ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर तंज कसा है। रायडू ने ट्वीट करके लिखा मैं आरसीबी के फैंस के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। जिन्होंने अपनी टीम का सालों-साल सपोर्ट किया है। लेकिन अगर टीम के खिलाड़ी पर्सनल रिकॉर्ड की बजाए टीम के लिए खेलते तो शायद आरसीबी ट्रॉफी जीत पाती। मुझे दुख होता है आरसीबी फैंस के लिए क्योंकि उनकी टीम आज तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
ये भी पढ़ें:- दिनेश कार्तिक के संन्यास पर RCB ने शेयर किया खास वीडियो; भावुक हुए कोहली और दीपिका पल्लीकल
ये भी पढ़ें:- जो दिग्गज हेड कोच की रेस में था सबसे आगे, अब वह भी नहीं बनना चाहते हैं Coach
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
29 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines