IPL 2024: अंबाती रायडू ने RCB पर फिर बोला हमला, इशारों में विराट कोहली पर साधा निशाना

Ambati Rayudu New Statement on RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आरसीबी पर फिर हमला बोला है। रायडू ने आरसीबी की हार का कारण बताते हुए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर भी इशारों में निशाना साध दिया है। चलिए आपको बताते हैं रायडू ने क्या कहा है।

IPL 2024 Ambati Raydu Speak on RCB Virat Kohli Why Bengaluru Lost

अंबाती रायडू और विराट कोहली।

Ambati Rayudu New Statement on RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नॉकआउट मैच के बाद से ही अंबाती रायडू अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। रायडू इस नॉकआउट मुकाबले में सीएसके की हार के बाद रोने लगे थे। रायडू कमेंट्री करने के दौरान ही अचानक रोने लगे थे, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इसके बाद जब राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु की हार हुई, तो रायडू ने एक पोस्ट डालकर आरसीबी का मजाक बनाया कि चैंपियन टीम आखिर चैंपियन टीम होती है। इसको लेकर भी खूब बवाल हुआ था। इस बार अंबाती रायडू ने सीधा आरसीबी पर हमला बोल दिया है। उन्होंने आरसीबी को आड़े हाथों लेते हुए इशारों में विराट कोहली पर भी निशाना साध दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘क्यों ट्रॉफी नहीं जीत पाई है आरसीबी’- रायडू

अंबाती रायडू ने एलिमिनेटर मैच में आरसीबी की हार के 2 दिन बाद यह पोस्ट किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डाला है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बेंगलुरु के करोड़ों फैंस के लिए मुझे दिल से बुरा लगता है, वह जिस तरह अपनी टीम को समर्थन करते हैं, मुझे इसके लिए दुख होता है कि आरसीबी आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आरसीबी की टीम एक नहीं, बल्कि कई ट्रॉफी जीत सकती थी, लेकिन आरसीबी के खिलाड़ी टीम से अधिक पर्सनल रिकॉर्ड को तवज्जो देते हैं। बेंगलुरु के खिलाड़ियों के लिए टीम से बढ़कर अपना पर्सनल रिकॉर्ड है, इसी कारण से बेंगलुरु आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।


ये भी पढ़ें:- अपने मुंह मियां मिट्ठू हो रहे थे पोंटिंग, BCCI ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के झूठ का किया पर्दाफाश

विज्ञापन

विराट कोहली को किया टारगेट

इससे साफ है कि रायडू ने इशारों-इशारों में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर निशाना साध दिया है। कोहली को लेकर अक्सर यह सवाल उठाए जाते हैं कि वह टीम से अधिक तवज्जो पर्सनल रिकॉर्ड को देते हैं। जब कोहली शतक या फिर किसी माइलस्टोन तक पहुंचने वाले होते हैं, तो वह बहुत धीमा खेलने लगते हैं, ताकि वह रिकॉर्ड बना सके। अब रायडू ने भी इशारों में कोहली पर निशाना साध दिया है। रायडू ने आगे कहा कि आरसीबी में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हुए और चले गए, लेकिन अब फ्रेंचाइजी को ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की जरूरत है, जो टीम को अधिक तवज्जो दे। इससे आरसीबी ट्रॉफी जीत सकेगी। रायडू ने कहा कि आरसीबी के पास मेगा ऑक्शन में अच्छा ऑप्शन होगा कि वह अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ