हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: विराट कोहली ने पूरा किया खास ‘शतक’, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी दिया बड़ा हिंट

IPL 2024 Virat Kohli: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विराट को इसके बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा बयान भी दिया।

विज्ञापन
Virat Kohli 100th Fifty Plus Score T20 Cricket

IPL 2024 Virat Kohli: सोमवार को आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु की टीम को सीजन की पहली जीत मिली। आरसीबी और टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने इस मुकाबले में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। इस अर्धशतकीय पारी के साथ विराट ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड पूरा करते हुए शतक भी दर्ज कर लिया। उनका टी20 क्रिकेट में यह 100वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं।

टी20 में 100 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  1. क्रिस गेल- 110 फिफ्टी प्लस स्कोर (88 फिफ्टी, 22 शतक)
  2. डेविड वॉर्नर- 109 फिफ्टी प्लस स्कोर (101 फिफ्टी, 8 शतक)
  3. विराट कोहली- 100 फिफ्टी प्लस स्कोर (92 फिफ्टी, 8 शतक)

T20 WC के लिए दिया विराट ने हिंट

विराट कोहली को आरसीबी की जीत के बाद इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच के बाद टी20 क्रिकेट में अपने कद को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने  कहा,’मुझे पता है कि दुनिया के कई कोनों में मेरा नाम टी20 क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन मुझे लगता है कि अभी मुझे और आगे जाना है।’ यानी उनका साफ हिंट टी20 वर्ल्ड कप को लेकर था। क्योंकि उनकी जगह पर खतरा बताया जा रहा था। यहां अपने प्रदर्शन और अपने बयान से उन्होंने बता दिया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की दावेदारी पेश करते रहेंगे।

विज्ञापन

आरसीबी को मिली पहली जीत

इस मैच की बात करें तो सीजन ओपनर में सीएसके से हारने के बाद बेंगलुरु में अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी को सीजन की पहली जीत मिली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी अच्छी हुई लेकिन शुरुआत में कोहली की पारी और अंत में दिनेश कार्तिक की 10 गेंदों पर 28 रन की पारी ने मैच को उनसे दूर कर दिया। इस मैच में पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर मे 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 178 रन बनाए और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक ने रितिका सजदेह के साथ खेली होली, रोहित शर्मा की पत्नी को पांड्या ने लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के 3 दिन बाद ही 2 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन, कैसे मिलेगी टीम में जगह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola