RCB vs PBKS Highlights: RCB ने पंजाब को 4 विकेट से हराया, विराट-कार्तिक ने खेली धमाकेदार पारी

RCB vs PBKS Live Updates: आईपीएल 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IPL 2024 RCB vs PBKS

IPL 2024 RCB vs PBKS

RCB vs PBKS Highlights: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में आरसीबी की ये पहली जीत है। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने काफी शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने इस मैच में सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। इसके अलावा आखिरी में आकर दिनेश कार्तिक ने महज 10 गेंदों पर नाबद 28 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। वहीं पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कागिसो रबाड़ा और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

नीचे देखें हाइलाइट्स…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

RCB vs PBKS Live Updates: आरसीबी ने जीता मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने शानदार पारियां खेली है। विराट कोहली ने 77 और आरसीबी ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली।

https://twitter.com/IPL/status/1772319792461984154

RCB vs PBKS Live Updates: अनुज रावत आउट

आरसीबी को अनुज रावत के रूप में छठा झटका लगा है। अनुज रावत को सैम करन ने पवेलियन भेजा है। अनुज 11 रन बनाकर आउट हुए हैं। आरसीबी का स्कोर 134/6

RCB vs PBKS Live Updates: आरसीबी को लगा बड़ा झटका

विराट कोहली के रूप में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 77 रन बनाकर आउट हुए हैं। विराट को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा है। आरसीबी का स्कोर 130/5

https://twitter.com/IPL/status/1772306669252268346

RCB vs PBKS Live Updates: ग्लेन मैक्सवेल आउट

हरप्रीत बरार ने आरसीबी को तीसरा बड़ा झटका दिया है। ग्लेन मैक्सवेल महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। आरसीबी का स्कोर 103/4

RCB vs PBKS Live Updates: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी को तीसरा बड़ा झटका लगा है। रजत पाटीदार 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हरप्रीत बरार ने पंजाब को ये सफलता दिलाई है।

RCB vs PBKS Live Updates: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

कैमरून ग्रीन के रूप में आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। कागिसो रबाड़ा ने पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई है। ग्रीन 3 रन बनाकर आउट हुए हैं। आरसीबी का स्कोर 43/2

RCB vs PBKS Live Updates: विराट कोहली का तूफानी आगाज

विराट कोहली ने इस मुकाबले में तूफानी आगाज किया है। उन्होंने पहली 12 गेंदों पर ही 25 रन ठोके और 6 छक्के लगा दिए।

RCB vs PBKS Live Updates: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी ने तेज शुरुआत के बाद 26 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान फाफ दु प्लेसिस 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

RCB vs PBKS Live Updates: आरसीबी को मिला 177 का लक्ष्य

आईपीएल 2024 के छठे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ पहले खेलते हुए 176 रन 6 विकेट गंवाते हुए बनाए। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने 2–2 विकेट लिए।

RCB vs PBKS Live Updates: जितेश शर्मा आउट

पंजाब किंग्स को जितेश शर्मा के रूप में छठा बड़ा लगा है। जितेश शर्मा 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोहम्मद सिराज ने आरसीबी को ये विकेट दिलाई है।

RCB vs PBKS Live Updates: पंजाब को लगा पांचवां झटका

पंजाब किंग्स को पांचवां बड़ा झटका लगा है। सैम करन 23 रन बानकर पवेलियन लौट चुके हैं। यश दयाल ने आरसीबी को ये विकेट दिलाया है। पंजाब का स्कोर 152/5

RCB vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स को लगे दो झटके

पंजाब किंग्स को बैक टू बैक दो बड़े झटके लगे हैं। पहले लिविंगस्टन और फिर शिखर धवन आउट। धवन 45 रन बनाकर आउट हुए हैं। पंजाब का स्कोर 99/4

https://twitter.com/IPL/status/1772283496934805701

RCB vs PBKS Live Updates: प्रभसिमरन सिंह आउट

पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिर चुका है। प्रभसिमरन सिंह 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई है। पंजाब का स्कोर 72/2

RCB vs PBKS Live Updates: पंजाब की अच्छी शुरुआत

पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की है। 8 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 8 ओवर में पंजाब किंग्स ने एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए है। शिखर धवन और प्रभसिमरन क्रीज पर मौजूद।

RCB vs PBKS Live Updates: पंजाब का पहला विकेट गिरा

पंजाब किंग्स को पहला झटका लग चुका है। जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोहम्मद सिराज ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई है। पंजाब किंग्स का स्कोर 17/1

RCB vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पंजाब की तरफ से कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

RCB की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

RCB vs PBKS Live Updates: RCB ने जीता टॉस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स पहले गेंदबाजी करने वाली है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

https://twitter.com/IPL/status/1772255779078258729

RCB vs PBKS Live Updates: थोड़ी देर में होगा टॉस

इस मैच के लिए आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही टीम तैयार है। मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होगा। दर्शक धीरे-धीरे मैदान में पहुंचने लगे हैं।

https://twitter.com/IPL/status/1772224411304964511

RCB vs PBKS Live Updates: शाम 7 बजे होगा टॉस

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा।

RCB vs PBKS का हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीम 31 बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से 17 बार आरसीबी ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज आरसीबी का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

RCB vs PBKS Live Updates: जीत की तलाश में RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। आरसीबी को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब आरसीबी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच को जीतना चाहेगी।

RCB vs PBKS Live Updates: एक्शन में होंगे विराट कोहली

विराट कोहली आज अपने होम ग्राउंड पर एक बार फिर से एक्शन में दिखने वाले हैं। पिछले मैच को भुलाकर आज विराट एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

https://twitter.com/IPL/status/1772186661600067639

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ