T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के 3 दिन बाद ही 2 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन, कैसे मिलेगी टीम में जगह?

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 को अब तीन दिन हो चुके हैं। वहीं शुरुआती मैच में ही दो खिलाड़ी फ्लॉप हो गए थे, जिसके बाद इन खिलाड़ियों पर टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

ipl 2024 ishan kishan shreyas iyer T20 World Cup 2024

ipl 2024 ishan kishan shreyas iyer T20 World Cup 2024 Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 शुरू हुए आज तीसरा दिन है सभी टीमों ने अपना-अपना एक-एक मैच खेल लिया है। टी20 विश्व कप 2024 के नजरिए से भारतीय खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2024 बेहद अहम है। जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनको बीसीसीआई सेलेक्टर्स आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड के लिए चुना जाएगा। लेकिन तीन दिन के अंदर ही दो खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2024 की शुरुआत में ही जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों ने धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ी शुरुआत में ही फ्लॉप हो गए। जिसमें मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन

जहां एक तरफ अपने पहले मैच में श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए थे तो वहीं ईशान किशन भी अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हुए। जिसके बाद इन दोनो खिलाड़ियों की टेंशन अब और ज्यादा बढ़ने लगी है। अगर आगे भी इस सीजन ईशान और अय्यर का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो टी20 विश्व कप 2024 के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह बना पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर है दोनों खिलाड़ी

बीते कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी। जिससे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया गया था। दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के आदेश को अनदेखा कर दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने सजा के तौर पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ