Dangerous Player Join SRH: आईपीएल 2024 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की बल्ले-बल्ले हो गई है। इससे ना सिर्फ हैदराबाद टीम को बल्कि एसआरएच के करोड़ों फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। टूर्नामेंट के बीच एक घातक खिलाड़ी की टीम में एंट्री हो चुकी है। इससे टीम और अधिक मजबूत हो चुकी है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही इस सीजन जलवा बिखेर रही है, अब घातक खिलाड़ी की टीम में एंट्री होने से विरोधी बल्लेबाजों की खैर नहीं होगी। यह खिलाड़ी श्रीलंका का एक मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज विजयकांत व्यासकांत है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली के कोच का आलोचकों को करारा जवाब, धीमी शतकीय पारी पर उठाया था सवाल
किसकी जगह हुई खिलाड़ी की एंट्री
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद को करारा झटका लगा था, जब श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। हसरंगा अपनी गेंदबाजी से तो कमाल दिखाता ही था, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वह बल्ले से भी खूब धूम मचाता था। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य गेंदबाज के तौर पर खेलता था, लेकिन आरसीबी ने इस साल उन्हें रिटेन नहीं किया और हसरंगा हैदराबाद में चला गया। लेकिन खिलाड़ी हैदराबाद के लिए बिना एक भी मैच खेले टूर्नामेंट से बाहर हो गया, उनकी जगह श्रीलंका के ही खिलाड़ी विजयकांत व्यासकांत को स्क्वाड में शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: हैदराबाद की जीत में ये 2 खिलाड़ी रहे हीरो, पंजाब को घर में घुसकर हराया
अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था डेब्यू मैच
विजयकांत व्यासकांत श्रीलंका टीम के लिए डेब्यू कर चुका है। उन्होंने अपना पहला मुकाबला एशियन गेम्स 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में गेंदबाज ने 28 रन खर्च कर एक विकेट झटके थे। व्यासकांत भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के फैन हैं। उन्होंने खुद बताया है कि वह अश्विन को अपना आदर्श मानते हैं। अश्विन भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि विजयकांत व्यासकांत उनसे मिलकर गेंदबाजी टिप्स लेना चाहते हैं। अब जब खिलाड़ी हैदराबाद की टीम में शामिल होने के लिए भारत आया है, तो वह अश्विन से भी जरूर मिल लेंगे। इंटरनेशनल टी-20 लीग के दौरान खिलाड़ी अपनी घूमती गेंदबाजी के कारण खूब सुर्खियों में रहे थे, अब देखने वाली बात होगी कि हैदराबाद के खिलाफ अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह किस कदर आईपीएल डेब्यू करते हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs PBKS: पंजाब खुद के साथ-साथ चेन्नई को भी ले डूबी! हैदराबाद को हल्के में लेना पड़ा भारी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines