Travis Head IPL 2024: आईपीएल के बाद जून में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर देशों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को जगह दी गई है। वही हेड, जिन्होंने आईपीएल में तबाही मचाई हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में हेड ने 30 गेंदों में 8 चौके-8 छक्के ठोक 296.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 89 रन कूट डाले।
स्पिन के खिलाफ जमकर चल रहा बल्ला
उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया है। यहां तक कि हेड स्पिन गेंदबाजों को भी जमकर कूटते नजर आ रहे हैं। मैच के बाद केएल राहुल भी कहते नजर आए कि उन्होंने इस तरह की बल्लेबाजी टीवी पर ही देखी है। चिंता इस बात को लेकर है कि टी-20 वर्ल्ड कप में हेड का बल्ला इसी तरह चल गया तो विपक्षी टीमों का कितना नुकसान होगा।
वेस्ट इंडीज में महत्वपूर्ण होगा
अब ट्रेविस हेड ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वे आईपीएल में टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। हेड ने मैच के बाद स्पिन हिटिंग के बारे में कहा- मैं इस पर काम कर रहा हूं। यह वेस्ट इंडीज में भी महत्वपूर्ण होगा। आधुनिक खेल में हमें 360 डिग्री बल्लेबाजी करने की जरूरत है। दरअसल, वेस्ट इंडीज की पिचें स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में चार स्पिन गेंदबाजों का ऑप्शन रखा है।
वहीं फियरलेस क्रिकेट के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में हेड ने कहा- सालभर से ही वे लोग चाहते थे कि मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलूं। मुझे यहां भी यही करने के लिए कहा गया है। इसलिए मुझे लगता है कि कुछ ज्यादा बदलने की जरूरत नहीं है।
अभिषेक शर्मा भी स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं
हेड ने इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के साथ साझेदारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- आज काफी मजा आया। 10 ओवर में यह काम पूरा करके अच्छा लगा। मैंने और अभिषेक ने पहले भी इस तरह की कुछ पार्टनरशिप की हैं। स्पिन के खिलाफ उसका खेल बेमिसाल है। बस अच्छी पोजीशन में गेंद को ध्यान से देखें और पावरप्ले का इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश करें। आपका काम आसान हो जाता है।
ये भी पढ़ें: केएल राहुल का पुराना वीडियो वायरल, विराट कोहली ने ऑफर किया था RCB का कॉन्ट्रैक्ट
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: हैदराबाद ने रचा इतिहास, 10 विकेट से मुकाबला जीतकर बनाए कई रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
8 mins agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
42 mins agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
1 hr ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
1 hr agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
2 hrs agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
2 hrs agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines