IPL में टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं ट्रेविस हेड, मैच के बाद किया खुलासा

Travis Head IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड इन दिनों आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस बल्लेबाजी ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी है।

Travis Head

Travis Head

विज्ञापन

Travis Head IPL 2024: आईपीएल के बाद जून में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर देशों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को जगह दी गई है। वही हेड, जिन्होंने आईपीएल में तबाही मचाई हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में हेड ने 30 गेंदों में 8 चौके-8 छक्के ठोक 296.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 89 रन कूट डाले।

स्पिन के खिलाफ जमकर चल रहा बल्ला

उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया है। यहां तक कि हेड स्पिन गेंदबाजों को भी जमकर कूटते नजर आ रहे हैं। मैच के बाद केएल राहुल भी कहते नजर आए कि उन्होंने इस तरह की बल्लेबाजी टीवी पर ही देखी है। चिंता इस बात को लेकर है कि टी-20 वर्ल्ड कप में हेड का बल्ला इसी तरह चल गया तो विपक्षी टीमों का कितना नुकसान होगा।

विज्ञापन

वेस्ट इंडीज में महत्वपूर्ण होगा

अब ट्रेविस हेड ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वे आईपीएल में टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। हेड ने मैच के बाद स्पिन हिटिंग के बारे में कहा- मैं इस पर काम कर रहा हूं। यह वेस्ट इंडीज में भी महत्वपूर्ण होगा। आधुनिक खेल में हमें 360 डिग्री बल्लेबाजी करने की जरूरत है। दरअसल, वेस्ट इंडीज की पिचें स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में चार स्पिन गेंदबाजों का ऑप्शन रखा है।

वहीं फियरलेस क्रिकेट के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में हेड ने कहा- सालभर से ही वे लोग चाहते थे कि मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलूं। मुझे यहां भी यही करने के लिए कहा गया है। इसलिए मुझे लगता है कि कुछ ज्यादा बदलने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा भी स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं

हेड ने इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के साथ साझेदारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- आज काफी मजा आया। 10 ओवर में यह काम पूरा करके अच्छा लगा। मैंने और अभिषेक ने पहले भी इस तरह की कुछ पार्टनरशिप की हैं। स्पिन के खिलाफ उसका खेल बेमिसाल है। बस अच्छी पोजीशन में गेंद को ध्यान से देखें और पावरप्ले का इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश करें। आपका काम आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ