T20 World Cup 2024: IPL 2024 में अब तक लीग स्टेज के 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कुछ बल्लेबाज आक्रामक पारियां खेल रहे हैं। यही कारण है कि कई टीमें तो 200 से ज्यादा स्कोर बना रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद तो 3 बार 200 से ज्यादा स्कोर बना चुकी है। IPL के 17वें सीजन में विदेश बल्लेबाज भी जमकर रन बना रहे हैं। ये बल्लेबाज टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा सकते हैं। इन बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, जोश बटलर, निकोलस पूरन और क्विंटन डिकॉक शामिल हैं।
ट्रेविस हेड
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड IPL 2024 में गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मुकाबलों में 54 की औसत और 216 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है। हेड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89, RCB के खिलाफ 102 और मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 62 रन जड़े थे।
हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी इस सीजन जमकर कहर बरपा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने IPL 2024 में अब तक खेले 7 मैच में 268 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 53.60 की और स्ट्राइक रेट 198.51 की रही है। लीग में वह अब तक 3 फिफ्टी ठोक चुके हैं।
जोश बटलर
राजस्थान रॉयल्स और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाजा जोश बटलर IPL के 17वें सीजन में अब तक 250 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। टी20 विश्व कप 2024 में वह भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।
निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के उपकप्तान मौजूदा सीजन में 246 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 82.00 की और स्ट्राइक रेट 164.00 की रही है। पूरन ने IPL 2024 में एक शतक भी ठोका है।
क्विंटन डिकॉक
लखनऊ सुपर जायंट्स और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी IPL 2024 में गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं। वह 7 मुकाबलों में 228 रन जड़ चुके हैं। लीग के 17वें सीजन में उनकी औसत 32.57 की स्ट्राइक रेट 136.52 की रही है। डिकॉक अब तक 3 अर्धशतक लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर
ये भी पढ़ें: SRH vs DC: ‘आ गया स्वाद…’, दिल्ली की पिटाई पर मुंबई इंडियंस ने चिढ़ाया, जख्म पर लगाया नमक
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines