IPL 2024 Venue May Change: आईपीएल 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट आईपीएल का वेन्यू बदल सकता है। इससे भारत के लाखों-करोड़ों फैंस को करारा झटका लग सकता है, जो लाइव मैच देखने के लिए इंतजार में लगे थे। लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए आईपीएल 2024 का वेन्यू बदला जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि बीसीसीआई सूत्र से यह जानकारी मिली है। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है, लेकिन इससे पहले टूर्नामेंट का वेन्यू बदल सकता है।
https://twitter.com/Pushpa__07/status/1768866224191226277
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MI के साथ खेलने के नाम पर चोटिल! लेकिन अब RCB के साथ जुड़ सकता है स्टार खिलाड़ी
किस देश में खेला जा सकता है आईपीएल
आईपीएल 2024 को लेकर सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि करोड़ों विदेशी फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच को लेकर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस बीच टूर्नामेंट को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आईपीएल के सिर्फ 17 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया गया था। खास बात है कि इनमें से एक भी मैच दिल्ली में नहीं होने वाला था। आज यानी शनिवार शाम लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आ जाएगी। इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएल के दूसरे सेशन का वेन्यू बदल सकता है। 7 अप्रैल के बाद आईपीएल का दूसरा सेशन खेला जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह सेशन भारत में नहीं बल्कि यूएई में खेला जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: 17 मार्च को लिखा जाएगा नया इतिहास, क्या विराट कोहली का सपना पूरा कर पाएंगी स्मृति मंधाना?
पहले सेशन में होंगे 21 मैच
बीसीसीआई ने पहले हाफ का जो आईपीएल शेड्यूल जारी किया है उनमें कुल 21 मैच होने वाले हैं। इस सेशन का आखिरी मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद आईपीएल का यूएई में खेला जा सकता है। साल 2020 में भी कोरोना के कारण आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं कराकर यूएई में कराया गया था। इस सीजन आईपीएल के मुकाबले 3 मैदान पर कराए गए थे, जिसमें दुबई, अबू धाबी और शारजाह शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के पासपोर्ट भी मांगे है। इससे साफ है कि आईपीएल का दूसरा सेशन भारत में नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 LSG SWOT Analysis: केएल राहुल ने संभाली कमान, विदेशी खिलाड़ियों ने भरी हुंकार; देखें LSG की स्ट्रांग Playing 11
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
11 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
22 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
55 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines