IPL 2024 Top 5 Bowler Has Picked Most Wickets in Death Overs : भारतीय फैंस आईपीएल 2024 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फटाफट फॉर्मेट की इस लीग की शुरुआत 22 मार्च को होगी। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले आपको उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जो आईपीएल में डेथ बॉलिंग के बदशाह हैं। इन पांच गेंदबाजों के नाम डेथ ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
ड्वेन ब्रावो लिस्ट में शीर्ष पर
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी वर्षों तक डेथ ओवर में बल्लेबाजों को चलता किया है। उनकी स्लोअर बॉल को समझना काफी मुश्किल होता था। जिसकी वजह से उन्होंने डेथ ओवर्स में काफी विकेट हासिल की है। ड्वेन ब्रावो 125 इनिंग में गेंदबाजी करते हुए 102 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी 10 से नीचे यानी 9.73 का रहता था। ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी गेंदबाजों की जमकर पिटाई किया करते थे।
लसिथ मलिंगा दूसरे स्थान पर
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की यॉर्कर को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल हुआ करता था। खासकर उनकी स्लोअर बॉल को जब तक बल्लेबाज समझ पाता था। तब तक गेंद या तो विकेट पर जा टकराती थी या फिर उनके पैड पर। लसिथ मलिंगा ने इसी हथियार के साथ आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के लिए डेथ ओवर्स में काफी विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने डेथ ओवर्स में 90 विकेट हासिल किए थे। जबकि उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 7.82 का रहा करता था।
ये भी पढे़ं- IVPL में वीरेंद्र सहवाग का दिखा जलवा, पर टीम को नहीं दिला पाए जीत; नमन की पारी पड़ी भारी
स्विंग के राजकुमार भुवनेश्वर कुमार नंबर 3 पर
भारतीय टीम के स्विंग के राजकुमार भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अभी तक डेथ बॉलिंग के दौरान 84 विकेट हासिल की है। भुवनेश्वर कुमार जितने बेहतरीन गेंदबाज नई गेंद से हैं उतने ही बेहतरीन बॉलिंग वह पुरानी बॉल से भी करते हैं। उसकी खासियत नई या पुरानी बॉल को स्विंग करवाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस आईपीएल 2024 में वह 7 विकेट लेकर लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ देंगे।
ये भी पढे़ं- IPL 2024: आईपीएल 17 से 5 बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर! तीन टीमों को लगेगा झटका
जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवरों में कई मैच जिताए हैं। वह शुरुआत में विकेट लेने के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी विकेट लेने का काम बखूबी निभाते हैं। अब तक जसप्रीत बुमराह डेथ ओवर में बॉलिंग के दौरान 70 विकेट हासिल कर चुके हैं।
मोहम्मद शमी के पांचवें स्थान पर
लिस्ट में पांचवें स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम शुमार है। मोहम्मद शमी आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हैं। जबकि पिछले साल उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 28 विकेट हासिल किए थे। वहीं मोहम्मद शमी के नाम डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में 58 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि एंकल की सर्जरी के चलते मोहम्मद शमी इस बार आईपीएल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
37 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines