IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत आरसीबी और सीएसके के मैच के साथ आज यानी 22 मार्च से होने जा रही है। इस बार ये टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। जिसके लिए बीसीसीआई सेलेक्टर्स को मजबूत टीम इंडिया चुननी है। इसको लेकर अब बीसीसीआई सेलेक्टर्स ने एक खास प्लान बनाया है, जिसस वे खिलाड़ियों के प्रदर्शन, स्वभाव आदि पर नजर रख सकेंगे।
IPL 2024 से मिलेगी परफेक्ट टीम इंडिया
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। इस बार टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। जिसको लेकर बीसीसीआई सेलेक्टर्स एक मजबूत भारतीय टीम की तलाश में हैं। वहीं आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। जिसको लेकर ईस बार बीसीसीआई सेलेक्टर्स आईपीएल मैचों में शामिल होकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेलने की तकनीक आदि पर नजर रखने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने और उनके प्रदर्शन को देखने के लिए बीसीसीआई चयनकर्ता भारत की टीम को अंतिम रूप देने के लिए आईपीएल 2024 का रूख करेंगे। आईपीएल मैचों में भाग लेने का बीसीसीआई सेलेक्टर्स यह निर्णय रणनीति में बदलाव का प्रतीक है। खिलाड़ियों को उच्च दबाव वाली स्थितियों में रहते हुए देखकर, चयनकर्ताओं का लक्ष्य उनके फॉर्म, स्वभाव और सुर्खियों में प्रदर्शन करने की क्षमता की गहरी समझ हासिल करना है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
आईपीएल 2024 में सभी की नजरें ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और केएल राहुल पर होने वाली है। ये सभी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों में से कम से कम दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को बीसीसीआई सेलेक्टर्स टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में चुन सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी आईपीएल 2024 में इन खिलाड़ियों में से किसका प्रदर्शन सबसे शानदार रहता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या फैंस के साथ हो गया धोखा? ‘RCB Unbox Event 2024’ के पैसे वापस करेगी फ्रेंचाइजी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली CSK के खिलाफ रचेंगे इतिहास, पहला रन बनाते ही हासिल करेंगे खास मुकाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 CSK vs RCB: मौसम से पिच के मिजाज तक, जानें पहले मैच के बारे में सबकुछ
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
42 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines