IPL 2024: कौन हैं Angkrish Raghuvanshi? भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अब KKR में की धमाकेदार एंट्री

IPL 2024 Who is Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2024 अभी तक ज्यादातर युवा खिलाड़ियों के ही नाम रहा है। चाहें अभिषेक शर्मा हों, रमनदीप सिंह हो या अब केकेआर का नया सितारा अंगकृष रघुवंशी। रघुवंशी ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही बता दिया कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं अंगकृष रघुवंशी?

IPL 2024 Who is Angkrish Raghuvanshi KKR Rising Star Under 19 World Cup Champion

Who is Angkrish Raghuvanshi?

IPL 2024 Who is Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने शुरुआती तीन मैच जीतकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। हर मैच में टीम के लिए अलग-अलग स्टार सामने आए हैं। इस सीजन आंद्रे रसेल फॉर्म में हैं, वहीं सुनील नरेन ने एक बार फिर ओपनिंग पर आते ही जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। वहीं बुधवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 272 रन खड़ा किया और 106 रन से मुकाबला जीता। इस मैच में टीम के लिए नया हीरो उभरकर आया जिसका यह पहला ही मैच था।

विज्ञापन

उस हीरो का नाम था अंगकृष रघुवंशी जिन्होंने महज 18 साल की उम्र में ऐसा खेल दिखाया कि हर कोई उनका फैन हो गया। इस खिलाड़ी की यह पहली आईपीएल पारी थी। उन्होंने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रन ठोके और सुनील नरेन के साथ दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस आतिशी पारी में अंगकृष ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनका इस पारी में 360 डिग्री अवतार दिखा। उन्होंने हर तरफ बेहतरीन शॉट खेले। कट, फ्लिक, रिवर्स शॉट हर शॉट से उन्होंने स्टेडियम में खूब तालियां बटोरीं। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं यह अंगकृष रघुवंशी?

विज्ञापन

भारत को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन

अगर आपको याद हो तो टीम इंडिया ने यश ढुल की कप्तानी में 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। उस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे थे अंगकृष रघुवंशी। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उनका बेहतरीन योगदान था। उस टूर्नामेंट में अंगकृष ने 6 पारियों में 278 रन बनाए थे। ओवरऑल पूरे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वह टॉप 4 का हिस्सा थे। अंगकृष वैसे तो मूल रूप से दिल्ली के हैं लेकिन 11 साल की उम्र में क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए वह मुंबई चले गए थे। मुंबई में अभिषेक नायर और ओंकार साल्वी की निगरानी में अपनी ट्रेनिंग की।

विज्ञापन

दिल्ली छोड़ मुंबई हुए शिफ्ट

खास बात यह है कि मौजूदा केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में भी अभिषेक नायर शामिल हैं। कुछ वक्त बाद अंगकृष रघुवंशी पर्मानेंटली मुंबई शिफ्ट हो गए। फिर 2023 में उन्होंने मुंबई के लिए लिस्ट ए और टी20 डेब्यू किया। सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने 9 मैचों में ही 765 रन ठोके। उन्हें केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज में ही खरीदा था। अब महज 18 साल की उम्र में इस महज 20 लाख के खिलाड़ी करोड़ों रुपए पाने वाले खिलाड़ियों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी बल्लेबाजी में केएल राहुल, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की झलक दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ