IPL 2024: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा बयान दे दिया है। खिलाड़ी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर किसी और टीम को समर्थन दे दिया है। खिलाड़ी नहीं चाहते हैं कि एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स ही ट्रॉफी जीते, वह किसी और टीम को आईपीएल ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं चेन्नई के पूर्व स्टार ने किस टीम को अपना समर्थन दिया है, जिसे वह ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं।
https://twitter.com/mediaculprit_/status/1761803158915809578
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले Hardik Pandya की मैदान पर हुई वापसी, टीम की मिली कमान
IVPL में रैना का शानदार प्रदर्शन
सुरेश रैना ने यह बयान ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (ivpl) के पहले सीजन के पांचवें मैच में अपनी टीम वीवीआईपी उत्तर प्रदेश की जीत के बाद दिया। इस मैच में उत्तर प्रदेश ने हर्शेल गिब्स की कप्तानी वाली रेड कार्पेट दिल्ली को 29 रन से मात दी। रैना ने भी 21 गेंद पर 34 रन की पारी खेली थी। सुरेश रैना से जब न्यूज 24 की तरफ से उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी सीएसके और एमएस धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह बात कही है। चलिए आपको बताते हैं सुरेश रैना ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल का सुनील गावस्कर के बयान पर आया रिएक्शन, MS Dhoni से की थी तुलना
RCB को जीतना चाहिए आईपीएल ट्रॉफी
आईपीएल 2024 को लेकर जब सुरेश रैना से सवाल किया गया, तो उन्होंने पहले तो सभी टीमों को इसके लिए बधाई दी है। रैना से सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया, तो रैना ने कहा कि सभी टीमों को ऑल द बेस्ट। मैं चाहता हूं कि इस बार विराट कोहली ट्रॉफी जीते, सीएसके तो पिछले साल भी ट्रॉफी जीती थी। जो टीम अभी तक नहीं जीत पाई है, अब उसे जीतना चाहिए। इसलिए मैं चाहता हूं कि आरसीबी की टीम अपने फैंस के लिए ट्रॉफी जीते। कोहली ने अपनी टीम के लिए काफी मेहनत किया है, लेकिन अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। कोहली के फैंस को आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है और मैं चाहता हूं कि कोहली आईपीएल 2024 जीते।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा और जेम्स एंडरसन के बीच हुई नोक-झोंक! लग सकती है पेनाल्टी?
धोनी कब ले सकते हैं संन्यास
सुरेश रैना से जब महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया कि वह आईपीएल कब तक खेल सकते हैं। इस पर रैना ने कहा कि वह अभी भी काफी फिट हैं और अपनी टीम के लिए काफी मेहनत करते हैं। अभी इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है कि धोनी कब तक आईपीएल खेलेंगे। वह जब तक चाहे खेल सकते हैं। इसके अलावा रैना ने कहा कि टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ खेलते दिखेंगे। रोहित के हाथ टीम की कमान होगी, यह टीम इंडिया के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। टी20 विश्व कप के लिए हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं, जो अच्छा खेल रहे हैं। रिंकू सिंह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, टी20 विश्व कप में वह टीम के लिए बेहतर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 hr ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
2 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
4 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
5 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
6 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
8 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines