---विज्ञापन---

IPL 2024 से पहले Hardik Pandya की मैदान पर हुई वापसी, टीम की मिली कमान

Hardik Pandya Return: टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह से फिट होकर क्रिकेट मैदान पर वापस लौट चुके हैं। हार्दिक पांड्या को रिलायंस 1 टीम की कप्तानी भी सौपी गई है। हार्दिक इन दिनों डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं।

Hardik Pandya Return: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 से पहले करीब 4 महीने के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हो चुकी है। हार्दिक की मैदान पर वापसी से फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद हार्दिक इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस बीच हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बनाया जा चुका है। वहीं अब हार्दिक आईपीएल 2024 से पहले फिट होकर मैदान पर लौट चुके हैं।

---विज्ञापन---

रिलायंस 1 टीम की मिली कमान

वनडे विश्व कप 2023 में चोटिल होने के बाद अब हार्दिक पांड्या की डीवाई पाटिल टी20 कप से क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है। डीवाई पाटिल टी20 कप में हार्दिक रिलायंस 1 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बता दें, पिछले सप्ताह हार्दिक ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास किया था। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक ने डीवाई पाटिल टी20 कप के साथ आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

रिलायंस 1 लाइनअप हार्दिक के साथ-साथ में तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, आकाश मधवाल और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो आईपीएल 2024 के आगामी सीजन में हार्दिक के नेतृत्व में खेलेंगे। हार्दिक को मैच में गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया, जिसका मतलब है कि यह ऑलराउंडर खुद को आईपीएल और आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए तैयार कर रहा है। इसके अलावा टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन भी डीवाई पाटिल टी20 कप से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे हार्दिक

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से वापस मुंबई इंडियंस में ट्रेड कर लिया गया था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला किया था। हालांकि इस फैसले से फैंस काफी निराश दिखे थे। जिसके बाद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलती हुई दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल का सुनील गावस्कर के बयान पर आया रिएक्शन, MS Dhoni से की थी तुलना

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा और जेम्स एंडरसन के बीच हुई नोक-झोंक! लग सकती है पेनाल्टी?

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘ये जलवा है आरसीबी का’, पाकिस्तान में भी RCB का क्रेज, PSL के दौरान स्टेडियम में दिखे फैन

First published on: Feb 26, 2024 12:23 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola