IPL 2024 SRH won vs PBKS: पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में काफी मजबूत हो चुकी है। आईपीएल के आगाज से पहले यह यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि इस सीजन फिर से हैदराबाद का नया वर्जन देखने को मिलेगा। लेकिन हैदराबाद एक के बाद एक टीम का शिकार करते जा रही है। आईपीएल 2023 के 23वें मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर, प्लेऑफ खेलने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ मैच गंवाकर खुद का तो नुकसान कराया ही है, इसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स का भी नुकसान करा दिया है। हैदराबाद की जीत से पॉइंट्स टेबल की रेस काफी रोमांचक हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली के कोच का आलोचकों को करारा जवाब, धीमी शतकीय पारी पर उठाया था सवाल
प्वाइंट्स टेबल की कैसी है स्थिति
हैदराबाद और पंजाब दोनों ही टीमें इस मैच से पहले 4-4 मुकाबले खेल चुकी थी। हैदराबाद 4 में से 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर थी, वहीं शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स भी 4 में से 2 जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर थी। लेकिन अब हैदराबाद ने पंजाब को हराकर चेन्नई की बराबरी कर ली है। चेन्नई का नेट रन रेट थोड़ा बेहतर होने के कारण वह पॉइंट्स टेबल में भले ही हैदराबाद से ऊपर चौथे स्थान पर है, लेकिन खास बात है कि सीएसके को भी 5 मैचों में से 3 मैचों में जीत मिली है और हैदराबाद को भी 5 में से 3 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में हैदराबाद कभी भी सीएसके को पीछे कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: हैदराबाद की जीत में ये 2 खिलाड़ी रहे हीरो, पंजाब को घर में घुसकर हराया
शशांक-आशुतोष का कमाल
हैदराबाद इस मैच को अपने नाम करने के बाद भी अंकतालिका में 5वें स्थान पर ही है। इसके अलावा पंजाब किंग्स 5 में से 2 जीत के साथ अभी भी छठे स्थान पर है। हर एक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की रेस रोमांचक होती जा रही है। इस मैच में भी 2 अंक के लिए दोनों ही टीमों में आखिरी गेंद तक लड़ाई देखने को मिली। दर्शकों के लिए यह मैच पैसा वसूल मैच था। आखिरी ओवर तक भी ऐसा लग रहा था कि पंजाब इस मैच में वापसी कर सकती है। किंग्स के 2 विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली है। धवन की सेना बहुत पहले ही मैच हार चुकी थी, लेकिन आखिरी में इन दोनों बल्लेबाजों ने रनों की आंधी लाकर मैच को रोमांचक बना दिया।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: कौन हैं नीतीश कुमार रेड्डी? सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बने संकटमोचक; जड़ा पहला अर्धशतक
शशांक सिंह ने इस मैच में 25 गेंदों में 46 रनों की आतिशी पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 शानदार छक्का निकला। इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने भी 15 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने भी 3 चौके और 2 छक्के जड़े। इस तरह हैदराबाद के 183 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में पंजाब 2 रनों से दूर रह गई।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines