Sunil Narine Wasim Akram: वैसे तो पिंक कलर को लेकर कहा जाता है कि इसे लड़कियां बेहद पसंद करती हैं, लेकिन कई पुरुष भी इस कलर के दीवाने होते हैं। इस कलर से बेहद प्यार करने वाला धाकड़ खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में तबाही मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल रहे वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी सुनील नारायण की। सुनील नारायण के पिंक प्रेम को लेकर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने खुलासा किया है।
कार को चमकीले गुलाबी रंग में रंगवाया
वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में सुनील नारायण के फ्लोरोसेंट पिंक कलर के प्रति जुनून के बारे में बात की। अकरम और सुनील नारायण केकेआर का हिस्सा रहे हैं। वसीम अकरम ने कहा कि सुनील नारायण का पिंक कलर के प्रति जुनून इस कदर है कि बल्ले की ग्रिप से लेकर उन्होंने अपनी कार को चमकीले गुलाबी रंग में रंगवाया है। सुनील नारायण ने कुछ समय पहले पिंक कलर के आउटफिट में इंस्टाग्राम से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।
गुलाबी रंग का चश्मा पहनते हैं
वसीम अकरम ने कहा कि आपने नोटिस किया होगा कि उनके बल्ले की ग्रिप पिंक है। वह गुलाबी रंग का चश्मा पहनते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अपनी कार पर भी फ्लोरोसेंट पिंक कलर से पेंट करवाया है। उन्होंने कुछ साल पहले वसीम अकरम से बातचीत में इसका खुलासा किया था। वसीम ने आगे कहा- शौक-शौक की बात है। पैसे हैं, जो मर्जी करो। वसीम ने कहा कि सुनील में इस बात के गट्स हैं कि उन्होंने पिंक कलर का फैशन स्टाइल अपना रखा है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर, दिग्गजों ने बताई बड़ी वजह
आईपीएल के इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन
आईपीएल में सुनील नारायण अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चौंकाते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: प्लेऑफ के लिए 6 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, ये टीमें हैं अंतिम 4 की प्रबल दावेदार
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
57 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines