धाकड़ खिलाड़ी का पिंक प्रेम; बल्ले की ग्रिप, कार को Pink पेंट करवाया, शाहरुख की टीम से कनेक्शन

Sunil Narine Wasim Akram: सुनील नारायण के बारे में वसीम अकरम ने एक खुलासा किया है। वसीम ने कहा है कि सुनील को पिंक कलर बेहद पसंद है। यहां तक कि उन्होंने अपनी कार को भी पिंक कलर से पेंट करवा रखा है।

Sunil Narine Pink

केकेआर के खिलाड़ी को पिंक पसंद है।

Sunil Narine Wasim Akram: वैसे तो पिंक कलर को लेकर कहा जाता है कि इसे लड़कियां बेहद पसंद करती हैं, लेकिन कई पुरुष भी इस कलर के दीवाने होते हैं। इस कलर से बेहद प्यार करने वाला धाकड़ खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में तबाही मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल रहे वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी सुनील नारायण की। सुनील नारायण के पिंक प्रेम को लेकर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने खुलासा किया है।

विज्ञापन

कार को चमकीले गुलाबी रंग में रंगवाया

वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में सुनील नारायण के फ्लोरोसेंट पिंक कलर के प्रति जुनून के बारे में बात की। अकरम और सुनील नारायण केकेआर का हिस्सा रहे हैं। वसीम अकरम ने कहा कि सुनील नारायण का पिंक कलर के प्रति जुनून इस कदर है कि बल्ले की ग्रिप से लेकर उन्होंने अपनी कार को चमकीले गुलाबी रंग में रंगवाया है। सुनील नारायण ने कुछ समय पहले पिंक कलर के आउटफिट में इंस्टाग्राम से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

विज्ञापन

गुलाबी रंग का चश्मा पहनते हैं

वसीम अकरम ने कहा कि आपने नोटिस किया होगा कि उनके बल्ले की ग्रिप पिंक है। वह गुलाबी रंग का चश्मा पहनते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अपनी कार पर भी फ्लोरोसेंट पिंक कलर से पेंट करवाया है। उन्होंने कुछ साल पहले वसीम अकरम से बातचीत में इसका खुलासा किया था। वसीम ने आगे कहा- शौक-शौक की बात है। पैसे हैं, जो मर्जी करो। वसीम ने कहा कि सुनील में इस बात के गट्स हैं कि उन्होंने पिंक कलर का फैशन स्टाइल अपना रखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल के इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन

आईपीएल में सुनील नारायण अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चौंकाते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ