IPL 2024: आईपीएल शुरू होने की तारीख आई सामने! ओपनिंग डे पर दिखेगा माही का जलवा

IPL 2024 Start Date CSK Match Chairman Arun Dhumal: आईपीएल 2024 की स्टार्ट डेट पर चेयरमैन अरुण धूमल ने लगभग फैसला कर लिया है। भारत में इसी साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं। यही कारण है कि आईपीएल का शेड्यूल अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।

IPL 2024 Schedule 21 Matches All 10 Teams Fixtures 22 March to 7 April

IPL 2024 Schedule 21 Matches All 10 Teams Fixtures (Image- IPL)

IPL 2024 Opening Day CSK Match Chairman Arun Dhumal: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के आगाज की तारीख तय नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर कई अटकलें लग रही थीं, हालांकि लंबे समय से यह कहा जा रहा था कि 22 मार्च से टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। अब एक बार फिर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बयान सामने आया है। आईएनएस से मिली जानकारी के अनुसार अरुण धूमल ने कहा है कि वह 22 मार्च से ही टूर्नामेंट शुरू करने का विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 की शुरुआत की तारीख और शेड्यूल आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के कारण तय नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

ओपनिंड डे पर होगा CSK का मैच?

विज्ञापन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे यानी जिस दिन से आईपीएल 2024 शुरू होगा उस दिन पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स का होगा। यानी एमएस धोनी के फैंस खुश हो सकते हैं क्योंकि ओपनिंग डे पर ही उनके चहेते माही का जलवा देखने को मिल सकता है। वैसे आमतौर पर यह देखा भी जाता है कि पिछले सीजन के फाइनलिस्ट ही अगले सीजन के ओपनिंग मैच में खेलते हैं। वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। हालांकि, ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन फाइनल मुहर इस पर पूरा शेड्यूल आने के बाद ही लग पाएगी।

विज्ञापन

दो भाग में आएगा आईपीएल का शेड्यूल

पिछले कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई थी जिसमें यह कहा गया था कि दो भाग में भी आईपीएल का शेड्यूल आ सकता है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद ही यह तय हो पाएगा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल क्या होगा। चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा भी था कि अगर चुनाव के शेड्यूल के हिसाब से ही आईपीएल का शेड्यूल तय होगा। जैसे जहां-जहां लोकसभा के चुनाव होंगे वहां से अलग दूसरी-दूसरी जगह आईपीएल के मैच हो सकते हैं यानी एक ही समय देशभर में दो बड़े इवेंट होंगे।

विज्ञापन

देश में ही खेला जाएगा आईपीएल!

आईपीएल 2024 को लेकर इतना साफ है कि इस बार आईपीएल देश में ही खेला जाएगा। इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका और 2014 में एक भाग यूएई में खेला गया था। हालांकि, 2019 में चुनाव के बावजूद आईपीएल भारत में हुआ था। इस बार के टूर्नामेंट को लेकर धूमल साफ कर चुके हैं कि वह पूरी तरह से टूर्नामेंट देश में ही करवाने के मूड में हैं। उनके मुताबिक इस बात की पूरी योजना तय है कि आईपीएल भारत में ही हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ