हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs RR: चेन्नई के मौसम पर बड़ा अपडेट, मंडरा सकते हैं खतरे के बादल

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 क्वालीफायर-2 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर मौसम का अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Chennai Weather SRH vs RR IPL 2024

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में एंट्री लेगी। जहां उसकी भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। क्वालीफायर-2 में चेन्नई का मौसम काफी महत्वपूर्ण हो गया है। आइए जानते हैं कि चेन्नई का मौसम कैसा है?

चेन्नई के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम के अपडेट के मुताबिक, खेल के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन शाम 8 बजे तक बादल छा सकते हैं। इससे थोड़ी ह्यूमिडिटी भी रह सकती है। रात होते-होते बादल घने हो सकते हैं। वहीं तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे बारिश की भी संभावना बन सकती है। यदि मैच के बीच बारिश आई तो फैंस की टेंशन बढ़ जाएगी।

बारिश आई तो क्या होगा? 

जानकारी के अनुसार, बारिश आने की स्थिति में दोनों टीमों को एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। क्वालीफायर-2 के लिए 2 घंटे का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। इस दौरान मैच पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद यदि बारिश आती है तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को डीएलएस पद्धति से ओवर कम कर टार्गेट दिया जा सकता है। यदि मैच शुरू नहीं हो पाता है तो बारिश रुकने के बाद 7-7 या 5-5 ओवर का मैच कराया जा सकता है।

विज्ञापन

बारिश नहीं रुकी तो कैसे होगा विजेता का ऐलान 

अगर बारिश नहीं रुकती है तो सुपर ओवर का विकल्प भी देखा जा सकता है या फिर मैच को रिजर्व डे में भी ले जाया जा सकता है। फिर भी बारिश के दौरान मैच रद्द होता है तो राजस्थान रॉयल्स को नुकसान होगा। यदि ये मैच बारिश से धुलता है तो फिर पॉइंट्स टेबल में ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम क्वालीफाई कर सकती है।

कैसी होगी पिच? 

चेन्नई की पिच सूखी होगी। जिस पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। राजस्थान रॉयल्स इस पिच पर तीसरे स्पिनर के विकल्प को भी आजमा सकती है। रॉयल्स की टीम में केशव महाराज की सरप्राइज एंट्री देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SRH vs RR Dream 11: ये 5 खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल, जानें किसे कप्तान चुनने में समझदारी 

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: अगर 5-5 ओवर का हुआ मैच तो कितने गेंदबाज कर सकेंगे बॉलिंग? जानें नियम 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में लागू होंगे ये 3 नियम, बदल सकता है मैच का समीकरण 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: मैनचेस्टर सिटी के इस सदस्य की इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एंट्री, खिताब जिताने की जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola