IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम शुक्रवार को आईपीएल 2024 का क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलेंगी। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल का सफर तय करेगी। जहां उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से होगा। चेन्नई में शुक्रवार को बादए छाए रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश भी आ सकती है। यदि बारिश आई तो मैच को पूरा कराने के लिए 5-5 ओवर का विकल्प रखा जा सकता है। अब ऐसे में नियमानुसार कितने गेंदबाज बॉलिंग कर सकेंगे, आइए पूरा नियम जानने की कोशिश करते हैं।
तीन गेंदबाजों को गेंदबाजी की मिल सकती है अनुमति
रिपोर्ट्स के अनुसार, 5-5 ओवर का मैच कराने की स्थिति में तीन ही गेंदबाज बॉलिंग कर सकते हैं। इस स्थिति में गेंदबाजों को 2, 2 और 1 ओवर करने की अनुमति मिलेगी। यानी किन्हीं दो गेंदबाजों को 2-2 और किसी एक से 1 ओवर करवाया जा सकता है। आपको बता दें कि ऐसी परिस्थिति राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बन चुकी है।
7-7 ओवर के मैच में मिली थी 4 गेंदबाजों को अनुमति
दरअसल, 19 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मुकाबले में टॉस हुआ और दोनों टीमों को 7-7 ओवर देने का फैसला लिया गया। उस वक्त चार गेंदबाजों को ही गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई। यानी प्रति गेंदबाज 2, 2, 2 और 1 ओवर कर सकता था।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में लागू होंगे ये 3 नियम, बदल सकता है मैच का समीकरण
नहीं मिलेगा टाइमआउट
5-5 ओवर के मैच में टाइमआउट का नियम भी लागू नहीं होगा। टाइम आउट के लिए हर टीम को ढाई-ढाई मिनट का समय मिलता है। इस परिस्थिति में ये नियम लागू नहीं होगा। मैच का कटऑफ टाइम रात 10.56 बजे तक का है। प्लेऑफ के मैचों में 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी मिलता है। देखना होगा कि ये मैच बिना बारिश के बाधा के पूरा हो पाता है या नहीं।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: राजस्थान की Playing XI में हो सकती है सरप्राइज एंट्री, चेन्नई में X फैक्टर बनेगा ये खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: RCB की हार पर एकजुट हुए CSK के खिलाड़ी, अंबाती रायडू की पोस्ट पर कूदे
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर सुबह 5 बजे तक की पार्टी, बेंगलुरु के प्लेयर के पिता का दावा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर बढ़ा खतरा, 2 खिलाड़ियों में लगी रेस
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
4 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines