RCB vs SRH: बेंगलुरु ने अनचाहा रिकॉर्ड बनाने में रचा इतिहास, बना दिए 2 शर्मनाक Record

2 Unwanted Records Of RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हैदराबाद के खिलाफ 2 अनचाहा रिकॉर्ड बनाए हैं। हैदराबाद ने आरसीबी के गेंदबाजों की इस कदर कुटाई की है कि आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। चलिए आपको बताते हैं आरसीबी ने कौन से 2 अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

IPL 2024 SRH vs RCB Royal Challengers Bengaluru 2 Unwanted Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

2 Unwanted Records Of RCB: आईपीएल 2024 के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जमकर पिटाई कर दी है। इस मैच में हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हैदराबाद ने मुकाबले में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना दिए हैं। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने तो मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए ही हैं। इसके साथ-साथ विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने भी 2 शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। चलिए आपको बताते हैं आरसीबी ने क्या शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दोनों अनचाहा रिकॉर्ड

1. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़ दिया है। आरसीबी के खिलाफ यह 13वां शतक लगा है। आईपीएल में अब आरसीबी ही वह टीम बन गई है, जिसके खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाए गए हैं। आरसीबी के बाद सबसे अधिक शतक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाए गए हैं। दोनों के खिलाफ 12-12 शतक लगे हैं। लेकिन हेड की शतक के साथ ही आरसीबी के खिलाफ 13 शतक लग गए हैं।

विज्ञापन

2. आईपीएल 2024 किसी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड भी आरसीबी के गेंदबाज के नाम दर्ज हो गया है। आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाड़ी रीस टॉपले ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 68 रन लुटाए हैं। वह इस सीजन एक पारी में सबसे अधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। टॉपले के बाद दूसरे स्थान पर क्वेना मफाका का नाम आता है। उन्होंने भी 4 ओवर में 66 रन लुटाए हैं।

विज्ञापन

इस सीजन का चौथा शतक

बता दें कि इस मुकाबले में ट्रेविस हेड ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। हेड ने मैच में सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया है। वह हैदराबाद की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हेड से पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज था। वॉर्नर ने सिर्फ 43 गेंदों में शतक जड़े थे। अब हेड ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। वह इस आईपीएल सीजन शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। हेड से पहले विराट कोहली, जोश बटलर, रोहित शर्मा भी इस सीजन शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ