6,6,6,6: रजत पाटीदार ने मयंक को जमकर तोड़ा, आपने देखे ये गगनचुंबी छक्के?

Rajat Patidar Sixes Mayank Markande: रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने सन राइजर्स के गेंदबाज मयंक मारकंडे को जमकर कूटा।

Rajat Patidar Sixes SRH vs RCB

Rajat Patidar Sixes SRH vs RCB

Rajat Patidar Sixes Mayank Markande: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। रजत ने सन राइजर्स के गेंदबाज मयंक मारकंडे को जमकर तोड़ा। उन्होंने उनके एक ओवर में लगातार 4 छक्के कूट डाले। रजत को सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज की बखिया उधेड़ते देख विराट कोहली भी खुश हो गए।

विज्ञापन

11वें ओवर में जड़े बैक टू बैक 4 छक्के

रजत ने 11वें ओवर में तूफान मचाया। पहली गेंद पर विराट कोहली से स्ट्राइक लेकर आए रजत के सामने मयंक ने दूसरी गेंद वाइड डाल दी। जब इस गेंद को दोबारा डाला गया तो रजत ने लॉन्ग ऑफ की ओर 86 मीटर का करारा छक्का कूट डाला।

विज्ञापन

गुगली पर जमाया शानदार छक्का

इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर बल्ले का मुंह खोला और एक बार फिर लॉन्ग ऑफ की शानदार छक्का जमा दिया। फिर मयंक ने पाटीदार के तूफान से बचने के लिए गुगली आजमाई, लेकिन रजत ने इस पर शानदार शॉट लगाया और डीप मिडविकेट की ओर छक्का जड़ दिया।

विज्ञापन

वाइड को भी नहीं छोड़ा 

रजत पाटीदार के तूफान को रोकना मुश्किल हो चला। अब मयंक ने पांचवीं गेंद को ऑफ स्टंप से दूर रखने की कोशिश की। ये गेंद वाइड हो जाती, लेकिन रजत उसकी लेंथ तक गए और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का ठोक डाला। चार गेंदों में 4 छक्के ठोक रजत ने हैदराबाद के स्टेडियम में हाहाकार मचा दिया। मयंक के इस ओवर से कुल 27 रन आए। रजत ने महज 19 गेंदों में पचासा जड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने 20 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 250 की स्ट्राइक रेट से 50 रन ठोके। रजत को 13वें ओवर में जयदेव उनादकट ने अब्दुल समद के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। इस शानदार पारी से रजत ने एक बार फिर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया है। कुछ समय पहले तक वे खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन अब वे बेहतरीन बल्लेबाजी कर फॉर्म में वापस लौट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ