---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

SRH vs RCB: рд╡рд┐рд░рд╛рдЯ рдХреЛрд╣рд▓реА рдиреЗ рд░рдЪрд╛ рдЗрддрд┐рд╣рд╛рд╕, IPL рдореЗрдВ рдпрд╣ рдХрд╛рд░рдирд╛рдорд╛ рдХрд░рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдкреНрд▓реЗрдпрд░ рдмрдиреЗ

SRH vs RCB, VIRAT KOHLI: IPL 2024 рдХреЗ 41рд╡реЗрдВ рдореБрдХрд╛рдмрд▓реЗ рдореЗрдВ рдЖрдЬ рд╕рдирд░рд╛рдЗрдЬрд░реНрд╕ рд╣реИрджрд░рд╛рдмрд╛рдж рдХрд╛ рд╕рд╛рдордирд╛ рд░реЙрдпрд▓ рдЪреИрд▓реЗрдВрдЬрд░реНрд╕ рдмреЗрдВрдЧрд▓реБрд░реБ рд╕реЗ рд╣реЛ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

SRH vs RCB, VIRAT KOHLI: IPL 2024 के 41वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आए विराट कोहली ने 21 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। 21 रन बनाते ही उनके इस सीजन 400 रन पूरे हुए। इसके साथ ही वह IPL इतिहास में 10 सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुरेश रैना ने 9 सीजन में यह कारनामा किया था।

IPL 2011 में 557 रन
IPL 2013 में 634 रन
IPL 2015 में 505 रन
IPL 2016 में 973 रन
IPL 2018 में 530 रन
IPL 2019 में 464 रन
IPL 2020 में 466 रन
IPL 2021 में 405 रन
IPL 2023 में 639 रन
IPL 2024 में 430 रन

---विज्ञापन---

एक और उपलब्धि हासिल की

इसके अलावा विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। IPL में बतौर सलामी बल्लेबाज उनके 4000 रन भी पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही वह IPL में 4000 रन बनाने वाले चौथे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

IPL में बतौर ओपनर सर्वाधिक रन (पारी)

---विज्ञापन---

6362 रन- शिखर धवन (202)
5909 रन- डेविड वार्नर (162)
4480 रन- क्रिस गेल (122)
4041 रन- विराट कोहली (107)
3965 रन- केएल राहुल (93)

---विज्ञापन---

विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक

विराट कोहली की पारी की बात करें तो उन्होंने 43 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। जयदेव उनादकट ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कोहली ने पावरप्ले के बाद काफी धीमी बल्लेबाजी की और वह इस दौरान एक बाउंड्री तक नहीं लगा पाए। पावरप्ले में विराट ने 18 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 25 गेंदों पर सिर्फ 19 रन ही बनाए।

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS Preview: पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, कोलकाता की नजर छठी जीत पर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: जिस स्टेडियम में भिड़ेगा भारत-पाकिस्तान, जानें उसकी पिच रिपोर्ट समेत A To Z जानकारी

First published on: Apr 25, 2024 08:18 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola