हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs RCB: बेंगलुरु के खिलाफ आई हैदराबाद आंधी, बना दिए ये 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

SRH 3 Historical Record Against RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफान ला दिया है। हैदराबाद ने इस मैच में एक-दो नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। चलिए आपको बताते हैं हैदराबाद ने मुकाबले में 3 कौन से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं।

विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद।

SRH 5 Historical Record Against RCB: चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जो आज तक नहीं हुआ था। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली है। हेड हैदराबाद की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हेड के अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी शानदार 67 रनों की पारी खेली है। आखिरी में ऐडेन मारक्रम और अब्दुल समद ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। इस कारण से हैदराबाद विशाल स्कोर बनाने में कामयाब हो सका है। चलिए आपको बताते हैं इस मैच में कौन से 3 बड़े रिकॉर्ड बने हैं।

ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: हैदराबाद ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बना दिया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

विज्ञापन

1. हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। पैट कमिंस की सेना ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर से आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इस मैच से पहले इसी सीजन में हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए 277 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने आरसीबी का 263 रनों का स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब हैदराबाद ने महज 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: ट्रेविस हेड ने शतक जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले हैदराबाद के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन

2. हैदराबाद ने एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड भी आरसीबी के नाम था। बेंगलुरु ने साल 2013 में एक पारी में 21 छक्के जड़े थे। अब हैदराबाद ने इस मैच में 22 छक्के जड़ दिए हैं। ऐसे में हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ ही आरसीबी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:- 329 विकेट चटकाने वाले दिग्गज क्रिकेटर का निधन, खेल जगत को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन

3. हैदराबाद की टीम किसी भी टी20 मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। नंबर वन पर नेपाल की टीम है, जिन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन जड़े थे। नेपाल ने भी महज 3 विकेट के नुकसान पर यह स्कोर बनाया था। अब हैदराबाद दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। हैदराबाद ने 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola