SRH vs MI: IPL 2024 के 8वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने MI के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।
हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए। यह IPL की एक पारी में बना सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही हैदराबाद ने 11 साल पुराना RCB का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर मुंबई को इस सीजन की पहली जीत चाहिए, तो उन्हें 278 रन बनाने होंगे।
IPL में सर्वाधिक इनिंग स्कोर
इससे पहले IPL में एक पारी का सर्वाधिक स्कोर 263 रन था। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 257 रन जड़ दिए थे। वहीं IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने गुजरात लायंस के विरुद्ध 248 रन बनाए थे। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 246 रन बनाए थे।
IPL में सबसे बड़ा टीम स्कोर
277/3 – SRH vs MI, हैदराबाद, 2024
263/5 – RCB vs PWI, बेंगलुरु, 2013
257/5 – LSG vs PBKS, मोहाली, 2023
248/3 – RCB vs GL, बेंगलुरु, 2016
246/5 - CSK vs RR, चेन्नई, 2010
हैदराबाद की तूफानी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहतरीन रही। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड ने आते ही बाउंड्री की बारिश कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। 5वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने मयंक अग्रवाल को टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। मयंक ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका भी लगाया।
अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
ट्रेविस हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 68 रन जोड़ दिए। जेराल्ड कोएत्ज़ी ने 8वें ओवर में हेड का विकेट चटकाया। हेड ने 24 गेंदों पर 62 रन की धूंआधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के लगे। इसके बाद अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम के बीच 48 रनों की पार्टनरशिप हुई। 11वें ओवर में पीयूष चावला ने अभिषेक का शिकार किया। उन्होंने 23 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 63 रन जड़े।
SRH के लिए सबसे तेज IPL फिफ्टी (गेंद)
16 – अभिषेक शर्मा बनाम MI, हैदराबाद, 2024
18 – ट्रेविस हेड बनाम MI, हैदराबाद, 2024
20 – डेविड वार्नर बनाम CSK, हैदराबाद, 2015
20 – डेविड वार्नर बनाम KKR, हैदराबाद, 2017
20 – मोइजेस हेनरिक्स बनाम RCB, हैदराबाद, 2015
21 – डेविड वार्नर बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
क्लासेन ने लगाया अर्धशतक
एडेन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की नाबाद साझेदारी की। मार्कराम 28 गेंदों पर 42 और क्लासेन 34 गेंदों पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या और जेराल्ड कोएत्ज़ी और पीयूष चावला को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: SRH vs MI: ट्रेविस हेड ने रोहित के जख्मों पर छिड़का नमक, फैंस को याद आया विश्व कप 2023 का फाइनल
ये भी पढ़ें: RR vs DC Playing 11: एनरिक की वापसी से मजबूत हुई दिल्ली की गेंदबाजी, ऋषभ पंत को पहली जीत की तलाश
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines