SRH vs MI: ट्रेविस हेड ने रोहित के जख्मों पर छिड़का नमक, फैंस को याद आया विश्व कप 2023 का फाइनल

SRH vs MI Travis Head: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने महज 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोका। हेड की ये विस्फोटक पारी देखकर फैंस को विश्व कप 2023 का फाइनल याद आ गया।

ipl 2024 SRH vs MI Travis Head mumbai indians Bowlers In Hyderabad

ipl 2024 SRH vs MI Travis Head mumbai indians Bowlers In Hyderabad

SRH vs MI Travis Head: आईपीएल 2024 में आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो हैदराबाद के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। पारी के पहले ही ओवर से हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी थी। इस मैच में हैदराबाद की टीम में ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की भी एंट्री हुई और मैदान में हेड ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

पहली ही गेंद से हेड गेंदबाजों पर हावी दिखे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे। ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी देखकर फैंस को वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला याद आ गया। कुछ फैंस का मानना है कि हेड ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोहित शर्मा के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

विज्ञापन

ट्रेविस ने 18 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

इस मैच में ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करने उतरे और पहली ही गेंद से हेड ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर तगड़ा प्रहार करना शुरू किया। हेड नें बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के बाद फैंस को वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला याद आ गया। जिसमें हेड ने अकेले दम पर टीम इंडिया के हाथ से जीत छीन ली थी। इस हार को आज तक फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी भुला नहीं पाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ