IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों को ही सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश होगी। हैदराबाद पहले मैच में अंतिम क्षणों में चार रन से केकेआर के खिलाफ हार गई थी। वहीं मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने हराया था। मगर इस मैच से पहले एक शानदार और मजाकिया तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। यह तस्वीर है मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जो अपने साथी भारतीय खिलाड़ी और हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का मजाक उड़ा रहे हैं।
क्या था फ्लाइंग किस देने के पीछे का पूरा माजरा?
दरअसल पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ मयंक अग्रवाल को हर्षित राणा ने आउट किया था। उन्हें आउट करने के बाद राणा का रिएक्शन वायरल हुआ था जिसमें वह मयंक को आउट होने के बाद फ्लाइंग किस दे रहे थे। इसकी हर ओर काफी चर्चा हुई थी। मैच के बाद हर्षित राणा पर जुर्माना भी उनके व्यवहार के लिए लगा।
मगर मुंबई और हैदराबाद के मैच से पूर्व फ्लाइंग किस तब और चर्चा में आई जब प्रैक्टिस सेशन के बीच रोहित और मयंक की मुलाकात हुई। इस दौरान रोहित ने अपने टेस्ट के पूर्व साथी ओपनर के साथ हंसी मजाक किया और फ्लाइंग किस देकर उनके मजे लिए।
फैंस के मजेदार रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा की फ्लाइंग किस देने वाली इस तस्वीर पर एक से बढ़कर एक सोशल मीडिया रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कई लोग रोहित के मजाकिया कैरेक्टर की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ का यह भी कहना है कि केकेआर और सनराइजर्स के अगले मैच में मयंक का सामना जब हर्षित राणा से होगा तब क्या होता है?
साथ ही रोहित को हटाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या यहां भी फैंस के गुस्से से नहीं बचे। कई लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी हार्दिक को काफी बुरा-भला सुनाया।
यह भी पढ़ें- SRH vs MI Dream 11 Prediction: इन खिलाड़ियों पर खेलें दांव, इस खिलाड़ी को कप्तान चुनने से होगा तगड़ा फायदा
यह भी पढ़ें- SRH vs MI Head To Head: हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगी जीत, कागजों पर भारी है मुंबई
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
25 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines