IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल 2024 के आठवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 277 रन बना दिए। एक पारी खत्म होने के बाद ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रोल किया जाने लगा। यहां तक हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे। हार्दिक की कप्तानी में पहली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई टीम इतना बड़ा स्कोर बना पाई है।
पांड्या हुए ट्रोल, कप्तानी पर उठा सवाल
पहले मैच की तरह इस मैच में भी हार्दिक पांड्या को जसप्रीत बुमराह से पहले गेंदबाजी करते हुए देखा गया। हालांकि हार्दिक ने एक विकेट जरूर हासिल किया लेकिन उनकी पिटाई भी भरपूर हुई। इस मैच में हार्दिक ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया। हार्दिक की कप्तानी में अब मुंबई इंडियंस के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स हार्दिक पांड्या की जमकर क्लास लगा रहे हैं। वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में 18 छक्के लगाए।
हैदराबाद के 3 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पहले ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने महज 16 गेंदों पर फिफ्टी लगाई, बाद में हेनरिक क्लासेन 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हेड ने 62, अभिषेक ने 63 और क्लासेन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई के ज्यादातर गेंदबाजों की पिटाई हुई है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI, IPL 2024: टूट गया RCB का 11 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: ट्रेविस हेड ने रोहित के जख्मों पर छिड़का नमक, फैंस को याद आया विश्व कप 2023 का फाइनल
ये भी पढ़ें:- RR vs DC Playing 11: एनरिक की वापसी से मजबूत हुई दिल्ली की गेंदबाजी, ऋषभ पंत को पहली जीत की तलाश
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
51 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines