IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल 2024 में आज यानी 27 मार्च को मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाला है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। एक बार फिर से हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाला है तो वहीं रोहित फिर से हार्दिक की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
पहले मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के दौरान कई बार रोहित शर्मा को हार्दिक को समझाते हुए देखा गया लेकिन हार्दिक उनकी बात पर इतना ध्यान नहीं दे रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हार्दिक की जमकर क्लास भी लगाई थी।
क्या आज मानेंगे हार्दिक, रोहित की बात?
पहले मैच में कप्तानी के दौरान हार्दिक काफी एक्टिव दिख रहे थे। इस दौरान पांड्या को रोहित शर्मा की फील्डिंग भी चेंज करते हुए देखा गया था। जो फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया था। अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाले मुंबई इंडियंस के मैच से पहले फैंस बोल रहे हैं कि क्या इस मैच में हार्दिक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बात मानेंगे। अगर हार्दिक ने इस मैच में नहीं मानी रोहित की बात तो आज फिर मिलेगी मैच में मात।
मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रोल हुए हार्दिक
पहले मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हार्दिक पांड्या को काफी हूटिंग का सामना करना पड़ा था। स्टेडियम में बैठे दर्शक हार्दिक को देखकर रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे। इतना ही जिस तरह से इस मैच में हार्दिक का रोहित के प्रति स्वभाव रहा है उससे फैंस बेहद नाखुश थे।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। वहीं पहले ही मैच में हार्दिक भी फ्लॉप भी साबित हुए थे। गेंदबाजी करते हुए पांड्या ने पहले मैच में तीन ओवर में 30 रन खर्च किए थे और उनको कोई विकेट भी नहीं मिला था। इसके बाद बल्लेबाजी में भी हार्दिक महज 11 रन बना पाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: होम ग्राउंड पर मुंह छिपाते नजर आएंगे हार्दिक पांड्या! रोहित के फैंस बना रहे खास प्लान
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए क्यों जरूरी हैं सूर्यकुमार यादव? यहां जान लीजिए सभी कारण
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विदेशी ही नहीं भारतीय खिलाड़ी भी प्लेऑफ के दौरान छोड़ देंगे फ्रेंचाइजी का साथ! जानिए वजह
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
59 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines