SRH vs CSK Probable Playing 11: आईपीएल 2024 में 18वां मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। जहां सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस ने हराया था तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली थी।
दोनों टीमों ने अभी तक आईपीएल 2024 में 3-3 मुकाबले खेले हैं। सीएसके ने तीन में से दो मैचों जीत हासिल की है तो वहीं हैदराबाद को अभी तक एक ही मुकाबले में जीत मिली है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये दोनों टीमें इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी।
CSK में हो सकता है एक बदलाव
बात अगर चेन्नई सुपर किंग्स की करे तो गायकवाड़ की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करती है। अगर टीम का कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो जाता है तब ही सीएसके में एक-दो बदलाव देखने को मिलता है। दरअसल हैदराबाद के साथ होने वाले मैच से पहले सीएसके को एक बड़ा झटका लगा है।
इस सीजन के अभी तक के पर्पल कैप होल्डर सीएसके के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोटिल हो गए है। चोट के बाद रहमान अपने देश बांग्लादेश पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब रहमान अगले मैच के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। मुस्तफिजुर रहमान की जगह सीएसके में अब मुकेश चौधरी की एंट्री हो सकती है। अभी तक इस सीजन में मुकेश ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है।
SRH में भी देखने को मिल सकता है बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इस सीजन काफी कमाल की हो रही है। इस सीजन में पैट कमिंस की हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन बनाए थे। बात अगर हैदराबाद की गेंदबाजी की करे तो वो इस सीजन उतनी खास नहीं रही है। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले टी नटराजन इंजरी के चलते अगले दो मैचों से बाहर हो गए थे। पहले मैच में केकेआर के खिलाफ टी नटराजन ने 3 विकेट हासिल किए। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि सीएसके के साथ होने वाले इस मैच में टी नटराजन खेल सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन
चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: लगातार तीन हार के बाद भी प्लेऑफ में जाएगी MI! बड़ी भविष्यवाणी सामने आई
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: …तो कितने मैच के लिए ऋषभ पंत पर लगेगा बैन? दो बार पाए गए दोषी, जानें क्या है पूरा नियम
संबंधित खबरें
बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
1 hr agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
10 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
11 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
12 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
13 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
13 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines