IPL 2024 SRH SWOT Analysis Playing 11: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा था। जिसके बाद कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। जब सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 20.50 की बोली लगाई तभी पता चल गया था कि इस बार कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले हैं। मगर उनके वह पहले मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे यह अभी भी सोचने वाली बात है। वहीं चलिए आपको बताते हैं कि 23 मार्च को पहला मैच खेल रही कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
सनराइजर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन से पहले आपको बता दें कि इस बार आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में हैदराबाद ने कप्तान पैट कमिंस समेत पांच खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया था। इसमें श्रीलंका के टी20 कप्तान वानिंदु हसरंगा, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, भारत के बाएं हाथ के मीडियम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, आकाश सिंह और झटवेध सुब्रमण्यम को स्क्वाड में शामिल किया था। अब देखना यह होगा कि नए कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबले में इसमें से किस खिलाड़ी को मौका देते हैं और किसको अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
विदेशी खिलाड़ियों पर होगी खास नजर
सनराइजर्स हैदराबाद का मजबूत पक्ष उनके विदेशी खिलाड़ी हैं। इस टीम में साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और उन्हीं के देश के एडम मार्कराम टीम को मध्यक्रम में मजबूती देते हैं। हेनरिक क्लासेन का आईपीएल 2023 शानदार प्रदर्शन रहा है। उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे। वहीं एडम मार्करम ने टीम को बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी में काफी मदद की थी। इनके अलावा साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसन पिछले सीजन अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से विरोधी टीमों का टॉप ऑर्डर ध्वस्त करने का रोल बखूबी निभाया था।
जिसके बाद यह माना जा रहा है कि इस बार वह पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी में अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। यानसेन न सिर्फ फास्ट बॉलिंग में टीम को विकेट निकाल कर देते हैं बल्कि वह बल्लेबाजी में भी रन बनाने का दम रखते हैं। अब देखना यह होगा कि पैट कमिंस 4 विदेशी खिलाड़ियों में इनका यूज किस तरह से करने में कामयाब होते हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा ने MI कैंप में मारी एंट्री, विवाद के बाद पहली बार होगा हार्दिक से सामना
उमरान मलिक का होगा नया किरदार
पैट कमिंस की कप्तानी में इस बार उमरान मलिक बतौर इम्पैक्ट प्लेयर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। दरअसल ऐसी खबरें आ रही थीं कि उमरान के कोटे के पूरे चार ओवर करवाने के बाद उनकी जगह एक बल्लेबाज को इम्पैक्ट प्लेयर नियम का यूज करने टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, पैट कमिंस के कप्तान बनने के बाद हैदराबाद के फैंस उनसे खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। सनराइजर्स ने अपना आखिरी खिताब 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से ये टीम अपने दूसरे खिताब की इंतजार कर रही है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में अंजिक्य रहाणे को CSK में नई जिम्मेदारी, समीर को मौका! माइकल हसी ने दिए संकेत
भारतीय गेंदबाजों से होगी उम्मीद
पैट कमिंस के कप्तान बनने के बाद 4 विदेशी खिलाड़ियों में से 1 स्थान को पक्का हो गया है। अब देखना यह होगा कि कमिंस किन 3 विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं। वहीं इस बार कमिंस को भारतीय स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट और लेग स्पिनर मयंक मारकंडे की जादुई गेंदबाजी से खास उम्मीद होगी और बल्लेबाजी में भारत के राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा से टॉप ऑर्डर में रन बनाने की उम्मीद कप्तान को होगी।
SRH की संभावित Playing 11
बैटिंग- मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा
मिडिल ऑर्डर- हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड,
ऑलराउंडर- पैट कमिंस (कप्तान), मार्को यानसन, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर
बॉलिंग- भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे
इम्पैक्ट प्लेयर– उमरान मलिक (बाहर), अब्दुल समद (अंदर)
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines