Shreyas Iyer IPL 2024 BCCI Central Contract: भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छिनने के बाद चर्चा में आए थे। उन्हें इंग्लैंड सीरीज के बीच से ही पहले दो मैचों के बाद बाहर कर दिया गया था। खबरें ऐसी भी थीं कि श्रेयस ने अपनी इंजरी को लेकर सही जानकारी नहीं दी थी। इसी कारण उनके कॉन्ट्रैक्ट वापस लिए जाने की बात सामने आई थी। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल सकता है। वहीं खबरें गुरुवार सुबह ऐसी आ रही थीं कि वह शुरुआती मुकाबले केकेआर के लिए मिस कर सकते हैं। मगर अब ऐसी खबर आ रही है जो केकेआर के लिए गुड न्यूज हो सकती है।
क्या अय्यर को वापस मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट?
गुरुवार शाम से मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल सकता है। गौरतलब है कि अय्यर ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सीरीज में वह फ्लॉप साबित हुए। फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें बाहर किया गया तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी का रुख कर लिया। यहां फाइनल मुकाबले में उन्होंने मुंबई के लिए 95 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद और मुंबई के चैंपियन बनने के बाद तोहफे के तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन्हें वापस मिल सकता है।
केकेआर को भी मिलेगी गुड न्यूज
केकेआर की बात करें तो उनके कप्तान श्रेयस अय्यर पिछला पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नितीश राणा ने कप्तानी की थी। इस सीजन में अय्यर के खेलने की बात सामने आ रही थी। मगर उनकी फिटनेस पर फिर सवाल खड़े हो गए। मगर गुरुवार को एक बार फिर नई रिपोर्ट सामने आने लगी। जानकारी यह मिली कि अय्यर शुक्रवार को केकेआर के कैंप के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं जो शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने वाली जो जानकारी थी उसको लेकर भी पता चला कि जहां तक वह टीम के साथ पहले मैच से उपलब्ध हो सकते हैं।
केकेआर के मैचों का शेड्यूल
- 23 मार्च, केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
- 29 मार्च, आरसीबी बनाम केकेआर (बेंगलुरु)
- 3 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर (वाइजैग)
यह भी पढ़ें- ईशान किशन को मिला सपोर्ट, झारखंड के ‘बड़े भाई’ ने दिया तगड़ा बयान
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
2 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
3 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
4 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
4 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
6 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines