ईशान किशन को मिला सपोर्ट, झारखंड के 'बड़े भाई' ने दिया तगड़ा बयान

Ishan Kishan Supported By Saurabh Tiwary: भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ महीनों में लगातार विवादों में रहे हैं। अब झारखंड के उनके खास साथी ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने बोर्ड को साफ नसीहत दी और कहा कि खिलाड़ियों को अपने पसंद का फॉर्मेट खेलना चाहिए। वहीं प्लेयर्स को बैक करना चाहिए।

Saurabh Tiwary Supports Ishan Kishan Tells BCCI to Back Players Not Force

Saurabh Tiwary Supports Ishan Kishan

Ishan Kishan Supported By Saurabh Tiwary: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से उन्होंने अपना नाम अचानक वापस लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उसके बाद वह भारतीय टीम की सीरीज के बीच आईपीएल की तैयारी करते दिखे थे। इसके बाद उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल कर दिया। इन सभी बातों से विवाद बढ़ा था। अब इस मामले पर ईशान किशन के मुंहबोले बड़े भाई क्योंकि हम जिनकी बात कर रहे हैं वो भी ईशान के गृह राज्य झारखंड से आते हैं और टीम इंडिया के लिए व मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

विज्ञापन

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सौरभ तिवारी ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से खास बातचीत। उन्होंने साफतौर पर कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खुद की च्वॉइस होती है वह किस फॉर्मेट में खुद को बेहतर मानते हैं। सौरभ का मानना है कि खिलाड़ियों को जबरदस्ती नहीं खिलाना चाहिए। बल्कि उन्हें बैक करना चाहिए। सौरभ ने इस इंटरव्यू में बताया कि ईशान उनसे काफी छोटे हैं। वह मौके-मौके पर उनसे बात करते रहते हैं।

विज्ञापन

देखिए सौरभ तिवारी का पूरा इंटरव्यू

ईशान किशन पर आईपीएल में होंगी नजरें

ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर हैं। उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छिन गया था। अब वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस सीजन में उनके ऊपर खास नजरें होंगी। अगर आईपीएल में वह अच्छा करते हैं तो उनके नाम पर वर्ल्ड कप के लिए भी विचार किया जाएगा। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर हैं और उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के भी कम आसार हैं।

विज्ञापन

कैसा रहा है ईशान किशन का करियर?

ईशान किशन ने 2021 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक भारत के लिए कुल दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वनडे में उनके नाम डबल सेंचुरी भी दर्ज है। वह टेस्ट में 78, वनडे में 933 और टी20 इंटरनेशनल में 796 रन बना चुके हैं। वनडे में ईशान ने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि टी20 में उनके नाम 6 अर्धशतक दर्ज हैं। उनके नाम आईपीएल के 91 मैचों में 2324 रन दर्ज हैं। उनके नाम 15 अर्धशतक आईपीएल में दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ