हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024 से पहले फॉर्म में लौटे शिखर धवन, T20 World Cup के लिए भी ठोकी दावेदारी

Shikhar Dhawan Preparation IPL 2024 & T20 World Cup: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन काफी लंबे से समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वह इस समय डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 में धमाल मचा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। वहीं उनके फैंस भी धवन की आतिशी पारी देख काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan Sizzling Knock Preparations T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2024 से पहले फॉर्म में लौट चुके हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन इस समय डीवाई पाटिल टी20 कप में धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि शिखर धवन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

इसके बाद उन्हें फिर भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी शिखर धवन को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन 38 वर्षीय शिखर धवन आईपीएल 2024 से पहले फॉर्म में आ चुके हैं। जबकि उनकी इस पारी के बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

IPL 2024 से पहले दिखाया दम

वाइट बॉल में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। आईपीएल 2023 में शिखर धवन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन उसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि इस समय शिखर घवन डीवाई पाटिल टी20 कप में डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे हैं। इस मैच में उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

धवन सिर्फ एक रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनकी इस खास पारी के दम पर डीवाई पाटिल ब्लू ने पहले 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन की पारी खेली थी। शिखर धवन की इस पारी के बाद उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। जबकि पंजाब किंग्स के फैंस भी अपने कप्तान को फॉर्म में लौटते देख काफी खुश है।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 के लिए पेश की दावेदारी

शिखर धवन काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल नहीं किया गया था। धवन को वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर कर दिया गया था। जबकि शिखर धवन का बल्ला आईसीसी इवेंट में जमकर बरसता है। अगर वह आईपीएल में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं और उनके बल्ले से बड़ी पारियां निकलती है, तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

https://twitter.com/PunjabKingsCult/status/1765657008831627672

विज्ञापन

शिखर धवन ने आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया को कई फंसे हुए मैचों में जीत दिलाई है। वहीं उनका टी20 वर्ल्ड कप में होने के बाद टीम की बल्लेबाजी में अधिक मजबूती देखने को मिलेगी। जबकि शिखर धवन और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के लिए रनों का अंबार लगाया है।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे अंग्रेज; धर्मशाला में खोला पंजा, पूरा किया खास ‘पचासा’

विज्ञापन

जून में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

फटाफट क्रिकेट की शुरुआत 2 जून से होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज करता हुआ नजर आएगा। इतिहास में पहली बार यूएसए किसी भी आईसीसी इवेंट की मेजबानी करता हुआ नजर आएगा। जबकि वेस्टइंडीज तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट को होस्ट करने वाला है। वहीं भारत को पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। जबकि भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 9 जून को देखने को मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola