Punjab Kings, Shikhar Dhawan: IPL 2024 के 27वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में शिमरोन हेटमायर ने विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पंजाब किंग्स इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान शिखर धवन के बिना मैदान पर उतरी थी। शिखर धवन की इंजरी की चलते सैम करन ने पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया। हालांकि, अब धवन की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है, जिसने पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कोच ने किया खुलासा
पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने खुलासा किया है कि शिखर धवन के कंधे में चोट लगी है। ऐसे में वह अगले एक सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो शिखर धवन मुंबई इंडियंस (18 अप्रैल) और गुजरात टाइटंस (21 अप्रैल) के खिलाफ मुल्लांपुर में अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मैचों से बाहर हो जाएंगे।
कंधे में लगी है चोट
बांगर ने कहा, “उनके कंधे में चोट है, इसलिए उनके कम से कम कुछ दिनों के लिए बाहर रहने की संभावना है। वह एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। वह टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।” धवन की अनुपस्थिति में सैम करन पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, टीम ने जितेश शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया था। लीग की शुरुआत से पहले कप्तानों की कॉन्फ्रेंस में जितेश ही नजर आए थे। IPL ने सोशल मीडिया पर तब स्पष्ट किया था कि जितेश PBKS के उपकप्तान हैं।
जितेश नहीं हैं नॉमिनेट कप्तान
बांगर ने स्पष्ट किया, “जितेश नॉमिनेट उपकप्तान नहीं थे। यह धारणा इसलिए हो सकती है क्योंकि उन्होंने आईपीएल की शुरुआत में कप्तानों की सेमिनार या बैठक में भाग लिया था। सैम ने पिछले वर्ष भी टीम का नेतृत्व किया था। उन्हें यूके से आने में देर हो गई थी और वह कुछ ट्रेनिंग सेशन चाहते थे, यही कारण है कि हम उन्हें चेन्नई नहीं भेज सके। इसलिए जितेश को भेजा गया, क्योंकि निर्देश था कि एक खिलाड़ी को आना होगा।”
ये भी पढ़ें: MI Vs CSK: MS Dhoni आज बनाएंगे खास कीर्तिमान? तोड़ देंगे एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: उपकप्तान की जगह पर मंडराया खतरा! धाकड़ ऑलराउंडर काट सकता है पांड्या का पत्ता
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
11 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines