Shashank Singh PBKS vs GT IPL 2024: शशांक सिंह…ये वो खिलाड़ी है, जिस पर कभी पंजाब किंग्स का भरोसा डगमगा गया था। कंट्रोवर्सी हुई, लेकिन कहते हैं कि हर प्लेयर की डेस्टिनी तय होती है। शशांक सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और गुरुवार को उन्होंने वो कर दिखाया, जिसे करने का सपना हर खिलाड़ी देखता है। जी हां, छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने अपनी धमाकेदार पारी की बदौलत IPL 2024 के 17वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 रनों का लक्ष्य पार कर दिखाया। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 29 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 210 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 61 रन जड़े। शशांक की इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया बमबम है। क्रिकेट के गलियारे उनकी तारीफ से गूंज रहे हैं।
शशांक सिंह आउट ऑफ सिलेबस
सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। एक यूजर ने कहा- शशांक सिंह आउट ऑफ सिलेबस आ गया। गुजरात टाइटंस ने शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के लिए तैयारी की थी, लेकिन ये तो सिलेबस से बाहर का खिलाड़ी निकला। कुछ इसी तरह का कमेंट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी कमेंट्री में किया था।
वहीं एक यूजर ने लिखा- गलती से खरीदा गया, लेकिन शशांक सिंह आप बेहतरीन हैं।
एक यूजर ने लिखा- गलती से शशांक सिंह को PBKS ने खरीद लिया था। वे उसे नीलामी में रिलीज करना चाहते थे, लेकिन अब वह खुद को साबित कर रहा है और उसने जीटी के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली है।
इरफान पठान ने भी की तारीफ
वहीं इरफान पठान ने भी शशांक सिंह की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा- शशांक सिंह ने आज दमदार पावर गेम दिखाया। ये वही हैं, जिन पर पंजाब ने नीलामी के दौरान विवाद किया था।
क्या था शशांक सिंह का विवाद?
शशांक सिंह को लेकर आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जमकर विवाद हुआ था। पंजाब किंग्स ने पहले शशांक सिंह को खरीद लिया था, फिर अचानक यूटर्न लेते हुए बोली रद्द करने की बात कहने लगे। हालांकि शशांक सिंह को खरीदने का फैसला बदला नहीं जा सका। इसके बाद पीबीकेएस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि दो खिलाड़ियों के नाम के बीच कंफ्यूजन हो गया था और वे शशांक को लेकर खुश हैं।
शशांक ने भी उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया था। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब शशांक ने पीबीकेएस के लिए बेहतरीन पारी खेली हो। आरसीबी के खिलाफ 25 मार्च को खेले गए मैच में भी उन्होंने 25 रन की धमाकेदार नाबाद पारी खेलकर धूम मचाई थी। अब इस युवा प्रतिभावान खिलाड़ी की हर ओर चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: GT vs PBKS: शंशाक सिंह की मैच विनिंग पारी, पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
ये भी पढ़ें: IPL 2024: शिखर धवन ने आईपीएल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली भी हैं आसपास
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
33 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
54 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines