Team India Got Replacement of Suryakumar Yadav: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद अभी तक कोई भी बल्लेबाज नंबर 4 पर फिट नहीं हो पाया है। युवराज नंबर 4 पर जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते थे, भारत को आज तक ऐसा बल्लेबाज नहीं मिल पाया है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव इस पोजीशन के लिए फिट हो सकते हैं। सूर्या को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला, लेकिन विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट में सूर्या पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में सूर्या को भी इस पोजीशन के लिए परफेक्ट नहीं माना जा रहा है। लेकिन अब भारत को इस पोजीशन के लिए एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है, जो सूर्या को ना सिर्फ रिप्लेस कर सकता है, बल्कि इस खिलाड़ी को सूर्या का भी प्रो वर्जन कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ना गिल… ना ईशान, सिराज का भी कटा पत्ता, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी टीम
चौथे स्थान पर विस्फोटक बल्लेबाजी
सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के लिए कप्तानी करने का भी मौका मिला। अभी भी टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के अगले कप्तान बनने की रेस में हार्दिक पांड्या के साथ सूर्यकुमार यादव का भी नाम आता है। लेकिन अब भारत को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है, जो सूर्यकुमार की ही जगह खा सकता है। यह खिलाड़ी चौथे स्थान के लिए सबसे परफेक्ट माना जा रहा है। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स के घातक खिलाड़ी शशांक सिंह है। पंजाब ने शशांक पर भले ही गलती से दांव खेला था, लेकिन अब वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, इससे सभी हैरान हो रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी शशांक को चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, इस मैच में शशांक का तूफान देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जीत के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, यह दिग्गज लौटा अपने देश
इस आईपीएल सीजन खिलाड़ी का प्रदर्शन
विस्फोटक बल्लेबाज ने केकेआर के खिलाफ 261 रन के विशाल लक्ष्य को चेज करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 8 शानदार छक्के निकले। शशांक हर एक गेंदबाज पर कहर बनकर टूटे। सिर्फ केकेआर के खिलाफ ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी शशांक अपनी टीम को अपने दम पर मैच जीता चुके हैं। दबाव में उनका खेल काफी निखर रहा है। इस आईपीएल सीजन शशांक अभी तक 9 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 182 की स्ट्राइक रेट से 263 रन निकले हैं। खास बात है कि इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। ऐसे में शशांक को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। सोशल मीडिया फैंस शशांक को सूर्या का प्रो वर्जन बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Exclusive: शशांक सिंह ने खोला तूफानी पारी का राज, स्कोर बोर्ड देखे बिना ही जिता दिया मैच
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
44 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines